रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने की प्लान कर रहे है तो यह खबर पढ़ लें। रॉयल एनफील्ड ने बुलेट के दो दमदार मॉडल्स को बंद कर दिए है।
नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने की प्लान कर रहे है तो यह खबर पढ़ लें। रॉयल एनफील्ड ने बुलेट के दो दमदार मॉडल्स को बंद कर दिए है। जी हां रॉयल एनफील्ड ने बुलेट Trials 350 और बुलेट Trials 500 बाइक्स को भारत में बंद कर दिया है। बता दें कि इन्हें पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब एक साल के अंदर ही कंपनी ने इन बाइक्स को बंद कर दिया है। इसकी वजह है कि ये दोनों बाइक ग्राहकों को लुभाने में नाकामयाब रही हैं। इसके साथ ही एक और बड़ी वजह यह है कि ये दोनों सिंगल सीटर मॉडल थे। Trials 350 और Trials 500 को रॉयल एनफील्ड ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट से भी हटा दिया है। वहीं दूसरी ओर बुलेट 350 BSVI दौर में भी अपना रास्ता तैयार कर रही है। लेकिन Bullet 500 ऐसा नहीं कर सकेगी क्योंकि रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपने पूरे 500cc लाइनअप को खत्म करने का फैसला किया है। जानिए बुलेट के सभी मॉडलों के दाम और उनके फीचर ये भी पढ़ें
जानिए कितनी थी कीमत
- रॉयल एनफील्ड बुलेट Trials 350 और Trials 500 में बुलेट 350 और बुलेट 500 वाले इंजन ही थे।
- 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस यह इंजन 19.8 bhp की पावर और 28 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- Trials 500 में भी समान Bullet 500 वाला ही 499 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 26.1 bhp की पावर और 40.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- पिछले साल लॉन्च की गई ये दोनों बाइक्स कार्ब्यूरेटेड इंजन के साथ आती हैं।
- वहीं Trials 350 की कीमत 1.62 लाख रुपये है।
- जबकि, Trials 500 की कीमत 2.07 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।
कंपनी केवल BSVI बाइक्स बेच रही अब
- हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने कहा है कि उसका BSIV स्टॉक खत्म हो चुका है और अब कंपनी अपनी डीलरशिप्स पर केवल बीएस6 बाइक्स बेच रही है।
- रॉयल एनफील्ड पहली कंपनी है, जो पूरी तरह से BSVI व्हीकल्स पर शिफ्ट हो चुकी है।
- आप इस बात से पूरी तरह अवगत होगें कि 1 अप्रैल से नए उत्सर्जन मानक लागू होने जा रहे हैं।
- कंपनी के मुताबिक 21 मार्च 2020 से सभी रॉयल एनफील्ड डीलरशिप्स के जरिए BS6 मोटरसाइकिल्स की बिक्री की जा रही है।
रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बुलट
- रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 KS-ABS(न्यू कलर एडिशन) की कीमत 1,14,754 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) है।
- रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 ES-ABS(न्यू कलर एडिशन) की कीमत 1,30,365 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) है।
- रॉयल एनफील्ड की क्लासिक गन मैटेल ग्रे की कीमत 1,55,740 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) है। इस बाइक की ऑनरोड कीमत दिल्ली में लगभग 1,77,015 है।
- रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड X350 की कीमत 1,64,004 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) है। इस बाइक की ऑनरोड कीमत दिल्ली में लगभग 1,87,333 है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
