महामारी के कारण दुनिया भर में लाखों लोगों की नौकरी छीन ली है। कई ऐसे छोटे-बड़े व्यापार-धंधे हैं, जो बंद हो चुके हैं या फिर बदहाली के दौरा से गुजर रहे हैं। इस संकट में एक नई नौकरी मिलना काफी मुश्किल भरा काम हो सकता है।
नई दिल्ली: महामारी के कारण दुनिया भर में लाखों लोगों की नौकरी छीन ली है। कई ऐसे छोटे-बड़े व्यापार-धंधे हैं, जो बंद हो चुके हैं या फिर बदहाली के दौरा से गुजर रहे हैं। इस संकट में एक नई नौकरी मिलना काफी मुश्किल भरा काम हो सकता है। ऐसे में नौकरी जाने के बाद लोग निराश होकर घर पर बैठे हैं। घर बैठे ऐसे करें एक्सट्रा कमाई, बहुत कम मेहनत से बनाए मोटा पैसा

लेकिन हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे कैसे आसानी से बंपर कमाई कर सकते है। आप घर बैठे-बैठे यूट्यूब से कमाई कर सकते हैं। यूट्यूब पर चैनल बनाकर आप उसके जरिए पैसा कमा सकते हैं। यूट्यूब ऑनलाइन कमाई का सबसे बेहतर जरिया ही नहीं है। बल्कि, लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म भी है। यहां आप बेहतर वीडियोज तैयार कर उन्हें यूट्यूब पर अपलोड कर बेहतर कमाई कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसे आप पार्ट टाइम ही नहीं, फुल टाइम के तौर पर भी शुरू कर सकते हैं।
पैसे कमाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
जी हां तो अगर आप भी यू-ट्यूबर बनकर पैसा कमाना चाहते हैं तो अपना यू-ट्यूब चैनल खोलकर यह सपना पूरा कर सकते हैं। चलिए आपको बता दें कि यू-ट्यूब से कमाई करने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा। इस प्रोग्राम से जुड़ने के लिए आपके चैनल का उसकी पॉलिसी और गाइडलाइंस को पालन करना जरूरी है। उन्हीं चैनल को प्रोग्राम में लिया जाएगा, जो उनका पालन करेंगे। यूट्यूब नियमित तौर पर इस बात को चेक करता है कि आपका चैनल उसकी पॉलिसी और गाइडलाइंस का पालन कर रहा है या नहीं। आप किस तरह के वीडियो ऑनलाइन डालना चाहते हैं। तय होने के बाद यू-ट्यूब पर अपना चैनल बनाएं। यह चैनल मेल आईडी के जरिए तैयार होता है।
यू-ट्यूब पर ऐसे शुरू करें चैनल
यूट्यूब से कमाई करने का सबसे पहला स्टेप है, यूट्यूब चैनल शुरू करना। अपनी मेल आईडी से यूट्यूब पर लॉग इन करना होगा। सर्च बार की दांई तरफ आपका अकाउंट होता है। वहां पर 'माय चैनल' ऑप्शन पर क्लिक करके उसे नाम भी दे सकते हैं। नाम देते वक्त ध्यान रखें कि नाम थोड़ा यूनिक हो और पहले से उस नाम का कोई और चैनल ना हो।
लगातार वीडियो करें अपलोड, होगी अच्छी कमाई
यू-ट्यूब पर हर रोज लाखों वीडियो अपलोड हो रहे हैं। इसलिए आपको अपने वीडियो के व्यूज बढ़ाने के लिए उसको यूनिक होना जरूरी है। आप अपने यूनिक आइडिया और यूजर फ्रेंडली कंटेंट से अपने वीडियो के व्यूज बढ़ा सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि वीडियो की क्वॉलिटी भी अच्छी होनी आवश्यक है। खराब वीडियो को लोग कम देखना पंसद करते हैं। चैनल शुरू करने के बाद वीडियो अपलोड करना शुरू करें। अगर आप यूट्यूब चैनल से कमाई करने की मंशा रखते हैं, तो हफ्ते में एक या दो वीडियोज अपलोड करते रहें। ज्यादा वीडियो डालने से आपके चैनल के टोटल व्यूज लगातार बढ़ते रहेंगे। वीडियो अपलोड करते वक्त कॉपी राइट, मीडिया लॉ का भी ध्यान रखना जरूरी है।
यूट्यूब पर ऐसे मिलेगा व्यूज
चैनल पर वीडियो अपलोड करते वक्त वीडियो डिस्क्रिप्शन जरूर लिखें। इसके साथ ही टैगिंग जरूर करें। टैगिंग सेक्शन में ऐसे कीवर्ड डालिए, जिनसे आपका वीडियो सर्च में आए। व्यूज बढ़ाने का यह एक अहम जरिया है। अपलोड के वक्त ज्यादा से ज्यादा टैग डालें और उस टॉपिक से रिलेटेड कीवर्ड का इस्तेमाल करें। ध्यान देने वाली बात ये है कि यू-ट्यूब चैनल पेज की डिजाइनिंग का भी ध्यान रखना जरूरी है। क्योंकि, यही आपकी क्रिएटिविटी को दिखाता है। यूट्यूब पर कई लेआउट और डिजाइन टेंप्लेट्स भी होते हैं, इसलिए उनके सहारे से यूजर फ्रेंडली चैनल लेआउट तैयार करें।
कैसे शुरू होगी आपकी कमाई
कमाई के लिए सिर्फ इतना जरूरी नहीं कि यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर दें। कमाई तब शुरू होगी, जब आप यूट्यूब के मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम के लिए अप्लाई करेंगे। अप्लाई करने के लिए आप बांईं ओर दिए गए 'चैनल' सेक्शन में जाएं। वहां आपको यह ऑप्शन दिखेगा। मोनेटाइजेशन प्रोग्राम के यूट्यूब ने नियम बदल दिए हैं। क्लिक करने के बाद आपको अपनी ईमेल आईडी डालनी होगी। इसके बाद करीब दो दिन के भीतर आपको अप्रूवल मिल जाएगा। बता दें कि पहले यूट्यूब पर कमाई के लिए न्यूनतम 10 हजार व्यूज चाहिए होते थे, लेकिन नई पॉलिसी के तहत अब पिछले 12 महीनों में आपके चैनल पर वीडियोज कम से कम 4 हजार घंटे तक प्ले होने चाहिए। इसके अलावा आपके कम से कम 1 हजार सब्सक्राइबर्स होने चाहिए। इन दोनों मानकों को पूरा करने के बाद ही आप यूट्यूब के जरिए कमाई के योग्य होंगे।
कमाई का 55 फीसदी हिस्सा मिलेगा
मोनेटाइजेशन का अप्रूवल मिलने के बाद आपको हर वीडियो में मॉनेटाइजेशन इनेबल करना होगा। एडिट वीडियो ऑप्शन में मोनेटाइजेशन टैब में जाकर इसे इनेबल कर दें। मोनेटाइजेशन टैब इनेबल होगा, तब ही आपके वीडियो कमाई कर सकेंगे। यूट्यूब से जो भी कमाई होती है, उसका 45 फीसदी हिस्सा यूट्यूब के पास जाता है और शेष 55 फीसदी आपके पास आएगा। यह कमाई आपके चैनल पर आ रहे विज्ञापनों के जरिए होती है। यह विज्ञापन आपको तब मिलते हैं जब आपके चैनल की व्यूअरशिप बढ़ती है।
हर महीने होगी बंपर कमाई
अप्रूवल मिलने के बाद गूगल एडसेंस की वेबसाइट पर जाएं। यहां अपनी ईमेल आईडी से लॉग इन करें और अपनी बैंक डिटेल, एड्रेस या दूसरी जानकारी अपडेट करें। यूट्यूब आपको पहली पेमेंट तब ही भेजेगा, जब आप अपने वीडियोज के जरिए कम से कम 100 डॉलर कमा लेंगे। जैसे ही आपके अकाउंट में 100 डॉलर हो जाएंगे, गूगल आपको भारतीय मुद्रा में 100 डॉलर भेजेगा, जो करीब 7500 रुपए होगा। हालांकि, इससे पहले गूगल एक पिन आपके एड्रेस पर भेजता है। इसे वेरीफाई करने के बाद ही गूगल पेमेंट जारी करता है। बता दें कि यूट्यूब पर सिर्फ विज्ञापनों के जरिए ही कमाई नहीं होती। इसके अलावा एक और तरीका है जिससे आप कमाई कर सकते हैं। अगर आपके चैनल की व्यूअरशिप बेहतर हो गई है और सब्सक्राइबर्स की संख्या ज्यादा है तो आप किसी भी कंपनी या शख्स की मार्केटिंग कर भी कमाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications