नयी दिल्ली। इस दुनिया में शायद ही ऐसा कोई हो जो 60 साल की उम्र तक अपनी नियमित नौकरी में रहना चाहता है। लोग अकसर अपने खुद के आइडिया के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। साथ ही अपनी रुचि को आगे ले जाना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए आपको नौकरी से छुट्टी चाहिए ताकि आप अपने निजी जीवन पर ध्यान दे सकें। ज्यादातर लोग अपने सपने पूरा करना तो चाहते हैं लेकिन बहुत कम लोग अपनी नौकरी के शुरुआती दिनों से ही रिटायरमेंट की प्लानिंग करना शुरू करते हैं। इसीलिए वे 60 वर्ष की आयु से पहले जरूरी रिटायरमेंट फंड जमा नहीं कर पाते। अगर आप समय से पहले अच्छी तरह करें तो आप 60 साल की आयु से पहले नौकरी से आजादी पा सकते हैं। हम आपको यहां कुछ स्मार्ट टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका पालन करके आप खुद को जल्दी रिटायरमेंट के लिए तैयार कर सकते हैं।
रिटायरमेंट के लिए जल्दी निवेश शुरू करें
एक्सपर्ट हमेशा यह सलाह देते हैं कि जितनी जल्दी हो सके अपने रिटायरमेंट के लिए निवेश शुरू करें। जल्द निवेश शुरू करने पर आप इक्विटी में निवेश कर सकते हैं, जिसमें हाई रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। जल्दी निवेश करने से कंपाउंडिंग का प्रभाव भी बढ़ता है। उदाहरण के लिए 25 साल का कोई व्यक्ति 12% के सालाना रिटर्न से 60 साल की आयु तक 3 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकता है यदि वे हर महीने इक्विटी म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए 4,665 रुपये का निवेश करे। हालांकि 35 साल के व्यक्ति को हर महीने इतना फंड बनाने के लिए 15,967 रुपये निवेश करने की आवश्यकता होगी।
इक्विटी की तरफ ध्यान दें
डेब्ट के बजाय इक्विटी पर ज्यादा ध्यान दीजिए। क्योंकि यहां आपको ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा होगी। हालांकि यहां जोखिम ज्यादा है, मगर लंबे समय में जोखिम भी कम हो जाता है। लॉन्ग टर्म में पैसा बनाने के लिए इक्विटी बेस्ट एसेट क्लास है। रिटायरमेंट एक लंबी अवधि का वित्तीय लक्ष्य है। इसलिए आप अपने मासिक निवेश के एक हिस्से को इक्विटी में आवंटित कर सकते हैं। जितना अधिक आप इक्विटी में लगाएंगे उतनी ही तेजी से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और इसी से आप जल्दी रिटायर हो सकेंगे।
महंगाई का रखें ध्यान
रिटायरमेंट जैसे लंबे लक्ष्य की योजना बनाते समय आप मुद्रास्फीति या महंगाई को अनदेखा नहीं कर सकते क्योंकि यह आपके पैसे की क्रय शक्ति को कम कर सकता है। महंगाई भारत में लंबे समय तक रहने वाली है। यदि आपके 30 साल की उम्र में वर्तमान मासिक खर्च 30,000 रुपये हैं तो अगले 30 वर्षों के लिए 4% की मुद्रास्फीति की दर मान लें तो आपको 60 साल की उम्र में अपने खर्चों को पूरा करने के लिए हर महीने 97,300 रुपये की आवश्यकता होगी। तो इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि निवेश का रिटर्न इतना हो जो महंगाई दर को हरा सके।
पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा खरीदें
पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा नहीं होने से आपकी रिटायरमेंट बचत में सेंध लग सकती है। क्योंकि अब अस्पताल में भर्ती होने के खर्च बढ़ गए हैं और बीमारियों से प्रभावित होने की संभावना भी काफी अधिक हो गई है। इसलिए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा होने से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि आपको किसी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में अपनी रिटायरमेंट बचत में से पैसा निकालने की जरूरत नहीं होगी। दूसरी बात कि जितनी जल्दी आप स्वास्थ्य बीमा खरीदेंगे आपको उतना ही कम प्रीमियम देना होगा। इसके अलावा कुछ बीमा कंपनियां पॉलिसी की हर वर्षगांठ पर लॉयल्टी बोनस के रूप में कवरेज बढ़ाती हैं। मगर इसके लिए आपको उसी कंपनी के साथ बीमा पॉलिसी जारी रखनी होगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
