नई दिल्ली। अगर काफी सस्ते में नई कार खरीदना चाहते हैं तो आज मौका है। देश की सबसे सस्ती कारों में एक रेनॉल्ट क्विड आपको यह मौका आज दे रही है। कंपनी ने इस कार की खरीद पर आकर्षक ऑफर की पेशकश की है। अगर आप आज इस कार पूरे देश में कहीं भी खरीदेंगे तो भारी डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। अगर आप रेनॉल्ट क्विड खरीदना चाहतें हैं तो आइये जानते हैं कितना डिस्काउंट मिल रहा है, और 3 ईएमआई फ्री का ऑफर क्या है। इसके अलावा रेनॉल्ट क्विड के फीचर्स और स्पेशिफिकेशन की जानकारी भी लेते हैं।
पहले जानिए कैश डिस्काउंट ऑफर
जहां तक कीमत की बात है तो रेनॉल्ट क्विड की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2.92 लाख रुपये है। वहीं इस कार पर कंपनी की तरफ से पूरे देश में डिस्काउंट ऑफर चलाया जा रहा है। इस ऑफर के तहत कंपनी जून 2020 में रेनॉल्ट क्विड खरीदने वालों को पूरे देश में 35,000 रुपये के बेनिफिट्स दे रही है।
जानिए क्या हैं यह बेनिफिट्स
रेनॉल्ट क्विड की खरीद पर इन बेनिफिट्स में 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 15,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट्स भी लिया जा सकता है। इसके अलावा 10,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट्स भी मिल रहा है।
अन्य तरह की छूट ये हैं
कंपनी ने रेनॉल्ट क्विड की खरीद पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर 4,000 रुपये की छूट का भी ऐलान किया है। इसके अलावा अगर आप ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक हैं तो 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।
3 ईएमआई की छूट भी
रेनॉल्ट क्विड खरीदने के लिए अगर आप कंपनी की फाइनेंस स्कीम से लोन लेते हैं तो आपको 3 किस्त की छूट भी दी जाएगी। कंपनी रेनॉल्ट क्विड की खरीद पर स्पेशल 8.99 फीसदी ब्याज की स्कीम चला रहाी है। इस स्कीम के तहत लोन लेने वालों को कार खरीदने के बाद पहली 3 ईएमआई नहीं देनी होंगी।
ये हैं रेनॉल्ट क्विड के स्पेशिफिकेशन
जहां तक पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो रेनॉल्ट क्विड में 799 सीसी का 3 सिलेंडर इंजन है। यह 5678 आरएमपी पर 53.26 एचपी की पावर और 4386 आरएमपी पर 72 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं गियर बॉक्स की बात की जाए तो रेनॉल्ट क्विड का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स से लैस है। जहां तक ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो रेनॉल्ट क्विड के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं सस्पेंशन की बात की जाए तो रेनॉल्ट क्विड के फ्रंट में लॉवर ट्रांसवर्स के साथ मैकफर्सन स्ट्रट संस्पेंशन और रियर में कॉइल स्प्रिंग के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। वहीं डाइमेंशन की बात की जाए तो रेनॉल्ट क्विड की लंबाई 3679 एमएम, चौड़ाई 1579 एमएम, ऊंचाई 1478 एमएम, ग्राउंड क्लीयरेंस 180 एमएम, व्हील बेस 2422 एमएम, सीटिंग कैपेसिटी 5 सीटर और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 28 लीटर की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications