नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने दिसंबर में हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लांच किया था। इस ऑफर के तहत लोगों को 1 साल का रिचार्ज सस्ते में कराने का मौका दिया गया था। वैसे तो यह ऑफर 31 दिसंबर तक के लिए ही था, लेकिन कंपनी ने इसे अभी बंद नहीं किया है। अगर आप चाहें तो आज भी इसे रिचार्ज करा सकते हैं। इस ऑफर के तहत फोन एक साल के लिए रिचार्ज हो जाएगा। रोज 1.5 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री में मिलेंगे। रिलायंस जिया ने इस प्लान की कीमत 2020 रुपये रखी हैं। आइये जानते हैं यह प्लान जियो की ही अन्य 1 साल के प्लान कितना सस्ता होने के अलावा अन्य कंपनियों के 1 साल के रिचार्ज प्लान से कितना सस्ता है।
कैसे मिलेगा फ्री में फोन
रिलायंस जियो 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत अगर कोई जियो फोन लेना चाहे तो उसे यह फ्री में दिया जा रहा है। इसमें 2020 रुपये देने पर एक जियो फोन और 1 साल का फ्री रिचार्ज मिलेगा। यानी फोन के साथ 1 साल तक उसे चलाने की मुफ्त सुविधा।
पहले जानें रिलायंस जियो 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर
रिलायंस जियो 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत 2020 रुपये में 1 साल का रिचार्ज वाउचर दिया जा रहा है। रिलायंस जियो 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर से रिचार्ज कराने वालों को जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नॉन जियो नेटवर्क के लए 12000 मिनट फ्री मिलेंग। रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। रिलायंस जियो 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर से रिचार्ज कराने के बाद यह लाभ 365 दिन तक मिलते रहेंगे। इसके अलावा जियो ऐप्स चलाने की भी सुविधा मिलेगी।
कितना सस्ता है यह जियो के अन्य रिचार्ज प्लान से
रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है। इसके बाद जियो के 1 साल के रिचार्ज प्लान की कीमत 2199 रुपये हो गई है। लेकिन रिलायंस जियो 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत 2020 रुपये में वहीं सब मिल रहा है। इस प्रकार अगर यह प्लान लिया जाता है तो करीब 179 रुपये की बचत हो जाएगी।
एयरटेल के 1 साल के रिचार्ज प्लान
-पहले प्लान में 1498 रुपये में 365 दिन की वैलेडिटी मिलेगी। इसमें पूरे साल में केवल 24 जीबी डेटा दिया जाएगा।
-दूसरा रिचार्ज प्लान है 2398 रुपये का। इसमें एयरटेल 365 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डेटा देगा।
वोडाफोन आइडिया के 1 साल के रिचार्ज प्लान
-पहले प्लान में 1499 रुपये में 365 दिन की वैलेडिटी मिलेगी। इसमें पूरे साल में केवल 24 जीबी डेटा दिया जाएगा।
-दूसरा रिचार्ज प्लान है 2399 रुपये का। इसमें एयरटेल 365 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डेटा देगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications