नई दिल्ली। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान महंगे कर चुकी हैं। इन लोगों ने करीब-करीब 50 फीसदी तक अपने प्लान महंगे कर दिए हैं। अब रिलायंस जियो की बारी है। रिलायंस जियो ने घोषणा की है कि वह 6 दिसंबर से अपने प्लान महंगे कर देगी। यानी 5 दिसंबर की रात 12 से महंगे प्लान लागू हो जाएंगे। ऐसे में आपके पास कुछ ही दिन का मौका है कि आप जियो का स्पेशल प्लान रिचार्ज करा लें और कम से कम 1 साल तक बढ़ी हुए रेट से मुक्ति पा लें। रिलायंस जियो ने खुद ही ट्वीट कर यह जानकारी ग्राहकों को दी है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति भी जारी कर बताया है कि नए प्लान्स 40 प्रतिशत तक महंगे होंगे। आइये जानते हैं कि रिलायंस जियो का यह कौन सा नया रिचार्ज प्लान है जिससे एक साल तक महंगे रिचार्ज से मुक्ति मिल जाएगी।
ये है बेस्ट प्राइस प्लान
रिलायंस जियो ने बेस्ट प्राइस प्लान जारी किया है। यह एक खास ऑफर है। रिलायंस जियो ने इस 444 रुपये के मूल्य पर जारी किया है। इसमें 84 दिन की वैलिडिटी है। इस ऑफर के तहत जियो के ग्राहक 444 रुपये के 4 रिचार्ज एडवांस में रिचार्ज करा सकते हैं।
इससे क्या होगा फायदा
रिलायंस जियो के बेस्ट प्राइस प्लान को 444 रुपये से रिचार्ज कराने में 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। ऐसे में यह प्लान एक साथ 4 बार रिचार्ज कराया जा सकता है। अगर ग्राहक इसे 4 बार रिर्चाज करा लेते हैं तो उन्हें 336 दिन की वैलिडिटी मिल जाएगी। इस प्रकार ग्राहकों को 336 दिनों तक महंगे प्लान से मुक्ति मिल जाएगी। इस प्लान में 2 जीबी डेटा रोज दिया जा रहा है।
जानिए रिचार्ज के और भी विकल्प
रिलायंस जियो के आल इन वन प्लान के तहत 4 प्लान जारी हुए हैं। यह हैं 222 रुपये, 333 रुपये, 444 रुपये और 555 रुपये के। 222 रुपये वाले प्लान में 28 दिन वैलिडिटी, 333 रुपये वाले प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी और 444 रुपये वाला प्लान 84 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। इन तीनों प्लान में जियो से जियो अनलिमिटेड कॉल, रोजाना 2 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और 1000 आईयूसी मिनट मिल रहे हैं।
रिलायंस जियो का 1 साल का प्लान भी करा सकते हैं रिचार्ज
अगर रिलायंस जियो के ग्राहक 1 साल तक महंगे होने जा रहे रिचार्ज से बचना चाहते हैं तो वह 1 साल वाला रिचार्ज प्लान अभी से रिचार्ज कर सकते हैं। यह प्लान तभी से लागू होगा जब उनका पहले से चल रहा प्लान खत्म होगा। इसके बाद उनको 1 साल तक आज की ही लागू दरों का लाभ मिलता रहेगा। रिलायंस जियो का यह एक साल वाला रिचार्ज प्लान 1699 रुपये में आता है। इस रिचार्ज प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डाटा दिया मिलता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
