रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। जियो अपने ग्राहकों को रिचार्ज करने पर कैशबैक दे रही है। तो अगर आप जियो यूजर हैं तो रिचार्ज पर पैसे बचा सकते हैं।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। जियो अपने ग्राहकों को रिचार्ज करने पर कैशबैक दे रही है। तो अगर आप जियो यूजर हैं तो रिचार्ज पर पैसे बचा सकते हैं। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को अलग-अलग कीमत वाले ढेरों प्लान ऑफर करती है। रिलायंस जियो दावा करती है कि उसके प्लान बाकी कंपनियों से 15- 20 फीसदी सस्ते हैं। Jio का तोहफा : रिजार्च खत्म होने के बाद भी मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग ये भी पढ़ें

जियो यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनी कैशबैक भी ऑफर कर रही है। रिलायंस जियो अलग-अलग रिचार्ज ऐप पर 50 रुपये का कैशबैक दे रही है। जिसमें पेटीएम से लेकर, फोन पे, मोबिक्विक और फ्रीचार्ज तक शामिल हैं। वहीं, गूगल पे ऐप पर 1500 रुपये तक रिवार्ड पाने का ऑफर है। हालांकि यह कैशबैक सिर्फ सीमित अवधि के लिए है। तो चलिए जानते हैं जियो रिचार्ज पर मिल रहे जियो कैशबैक की के बारे में
जानिए किस ऐप पर कितना मिलेगा कैशबैक
- फोन पे पर नए यूजर्स को 75 रुपये तक का और वर्तमान यूजर्स को 50 रुपये तक का रिवॉर्ड दिया जा रहा है।
- पेटीएम पर नए यूजर्स को 30 रुपये का (कोड- PTMJIO30) और वर्तमान यूजर्स को 15 रुपये (कोड- PTMJIO15) का कैशबैक दिया जा रहा है।
- अमेजन पर नए यूजर्स को 200 रुपये तक का और वर्तमान यूजर्स को 50 रुपये तक का रिवॉर्ड दिया जा रहा है।
- जबकि मोबिक्विक पर सभी यूजर्स को 100 रुपये (कोड - JIO50P) का सुपरकैश दिया जा रहा है।
- वहीं, फ्रीचार्ज ऐप पर नए यूजर्स को 30 रुपये का (कोड- JIO30) और वर्तमान यूजर्स को 15 रुपये (कोड- JIO15) का कैशबैक दिया जा रहा है।
- लेकिन बता दें कि सबसे बड़े कैशबैक का ऑफर गूगल पे पर मिल रहा है। इसपर तीन रिचार्ज करने वाले ग्राहक को 1500 रुपये तक जीतने का मौका दिया जा रहा है।
पेटीएम पर ऐसे पाएं कैशबैक
- जानकारी के लिए बता दें कि पेटीएम के जरिए किए गए जियो रिचार्ज पर कैशबैक पाने का तरीका बता रहे हैं।
- सबसे पहले पेटीएम ऐप ओपन करें।
- उसके बाद आप अपने नंबर के अनुसार प्रीपेड/पोस्टपेड विकल्प में जाएं।
- यहां रिचार्ज करने के लिए जियो प्रीपेड नंबर को डालें।
- यहां ध्यान रहे कि Fast Forward ऑप्शन को मार्क ना किया हो।
- अब रिचार्ज अमाउंट डालें और Proceed पर टैप करें।
- अब Apply Promocode ऑप्शन में जाएं।
- अगर आप नए यूजर हैं तो PTMJIO30 और पुराने यूजर हैं तो PTMJIO15 कोड डालें।
- अब पेमेंट करके रिचार्ज प्रक्रिया पूरी करें। आपके कुछ ही समय में पेटीएम वॉलेट में कैशबैक मिल जाएगा।
एयरटेल : रिचार्ज पर मिल रहा 50% कैशबैक
एयरटेल यूजर हैं तो रिचार्ज पर पैसे बचा सकते हैं। कंपनी के तीन प्रीपेड प्लान पर 40 रुपये, कुछ प्रीपेड प्लान्स पर 20 रुपये और अन्य प्लान पर 10 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है। अगर आप 50 फीसदी का कैशबैक चाहते हैं तो यूजर्स को एयरटेल मनी वॉलेट पर रजिस्टर करके रिचार्ज करना होगा। अधिकतम कैशबैक 50 रुपये का मिलेगा और ट्रांजेक्शन अमाउंट कम से कम 35 रुपये होना चाहिए। एयरटेल 249 रुपये, 598 रुपये और 698 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स पर 40 रुपये का कैशबैक दे रही है। वहीं, अगर आप 149 रुपये, 199 रुपये या 219 रुपये का रिचार्ज करते हैं तो 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 45 रुपये से 148 रुपये तक के रिचार्ज पर 10 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है।
जानिए कैसे मिलेगा कैशबैक
- बता दें कि इन प्रीपेड प्लान्स पर कैशबैक पाने के लिए आपको एयरटेल पेमेंट बैंक या एयरटेल मनी वॉलेट से पेमेंट करना होगा।
- फोन में अगर ऐप नहीं है तो प्ले स्टोर Airtel Thankx App या My Airtel ऐफ डाउनलोड करें।
- उसके बाद ऐप में लॉगिन करने के बाद Recharge पर जाएं।
- यहां अपना जिस नंबर पर रिचार्ज करना है उसे डालें और रिचार्ज अमाउंट डालें।
- आप नए यूजर हैं तो Airtel पेमेंट बैंक या Money Wallet पर रजिस्टर करें।
- अब अंत में आप पेमेंट कर दें।


Click it and Unblock the Notifications