रिलायंस जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी यूजर्स को फ्री में 2जीबी एक्स्ट्रा डेली डेटा दे रही है। दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए लगातार नए-नए प्लान
नई दिल्ली: रिलायंस जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी यूजर्स को फ्री में 2जीबी एक्स्ट्रा डेली डेटा दे रही है। दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए लगातार नए-नए प्लान पेश करती आई है।

अब इस कड़ी में कंपनी ने दोबारा 'जियो डाटा पैक' को लॉन्च किया है। इस पैक के तहत उपभोक्ताओं को मुफ्त में चार दिन के लिए रोजाना 2 जीबी डाटा अतिरिक्त मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इस पैक को पहली बार मार्च 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया था और इसे महीने के आखिर तक यूजर्स के अकाउंट में क्रेडिट करना भी शुरू कर दिया था।
माय जियो एप में करें ऑफर को चेक
जियो डाटा पैक की जानकारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ने 27 अप्रैल से अपने यूजर्स को जियो डाटा पैक देना शुरू किया था। यूजर्स को इस पैक में चार दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिला है। मान लीजिए आपके जियो नंबर पर 599 रुपये वाला प्लान ऐक्टिव है जो डेली 1.5जीबी डेटा देता है, तो इस ऑफर के तहत आपको रोज मिलने वाला डेटा कुल 3.5जीबी हो जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ा है। गौरतलब है कि कंपनी ने इस प्लान को सिर्फ चुनिंदा यूजर्स के लिए पेश किया है। ऐसे में यूजर्स का चुनाव रैंडम तरीके से किया जा रहा है। अगर आप भी इस ऑफर को पाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए माय जियो एप में जाकर डाटा पैक की उपलब्धता को चेक करना होगा।
कंपनी ने 2017 में ऐसा ही ऑफर किया था पेश
आपको बता दें कि जियो ने 2017 में ऐनिवर्सरी सेलिब्रेशन पैक के नाम से एक प्लान पेश किया था। यूजर्स को इस प्लान में फ्री 2 जीबी डाटा मिला था। इस ऑफर में तीन महीने तक लगातार यूजर्स को 8जीबी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा हुआ था। कंपनी का ऐसा ही धांसू ऑफर एक बार फिर से यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
रिलायंस जियो के अन्य प्लान
- रिलायंस जियो का 249 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में 100 एसएमएस के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को 1,000 नॉन-जियो मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स मुफ्त में प्रीमियम एप्स इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
- रिलायंस जियो का 329 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 329 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इसमें ग्राहकों को कुल 6जीबी डेटा मिलता है। इसमें जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, हालांकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। ग्राहकों को जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ रोज 100 एमएमएस भी मिलते हैं।
- रिलायंस जियो का 349 रुपये वाला प्लान
इसमें भी ग्राहकों को रोज 3 जीबी डेटा मिलता है। रिलायंस जियो के 349 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, हालांकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। ग्राहकों को जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ रोज 100 एमएमएस भी मिलते हैं।
- रिलायंस जियो का 399 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 329 रुपये वाले प्लान रोज 1.5 जीबी डेटा के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इसमें जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, हालांकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। ग्राहकों को जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ रोज 100 एमएमएस भी मिलते हैं।
- रिलायंस जियो का 444 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 444 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इसमें ग्राहकों को रोज 2जीबी डेटा मिलता है। इसमें जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, हालांकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। ग्राहकों को जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ रोज 100 एमएमएस भी मिलते हैं।
- रिलायंस जियो का 555 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 555 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इसमें ग्राहकों को रोज 1.5जीबी डेटा मिलता है। इसमें जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, हालांकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। ग्राहकों को जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ रोज 100 एमएमएस भी मिलते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications