नयी दिल्ली। रिलायंस जियो भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। ये देश के अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी है। वैसे तो जियो की बुनियाद 2007 में ही रखी गई थी, मगर इसकी सर्विस की शुरुआत 2016 में की गई। जियो की शुरुआत धमाकेदार रही और कुछ ही समय में ये देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई। 31 दिसंबर 2019 तक के आंकड़ों के मुताबिक जियो का ग्राहक आधार 37 करोड़ से ज्यादा है, जो इस मामले में इसे सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनाता है। जियो देश के सभी 22 दूरसंचार क्षेत्रों को कवर करने के साथ ही एक नेशनल एलटीई नेटवर्क का संचालन करती है। यह 2जी या 3जी सेवा की पेशकश नहीं करती। इसके बजाय ये अपने 4जी नेटवर्क पर कॉलिंग सर्विस के लिए केवल एलटीई पर वॉइस ओवर का उपयोग करती है। बात करें कंपनी के रिचार्ज प्लान की तो इसके एक से एक शानदार मोबाइल रिचार्ज प्लान हैं। इनमें आपको अनलिमिटेड (सिर्फ जियो नेटवर्क पर) कॉलिंग, डेटा और एसएमएस बेनेफिट मिलता है। मगर जियो से अन्य नेटवर्कों के लिए कॉलिंग के मामले में कंपनी हर प्लान सीमित मुफ्त मिनट देती है। इसके ऊपर 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगता है। आइये जानते हैं जियो के सभी सस्ते से सस्ते और महंगे से महंगे प्लान के बारे में।
जियो के 4जी डेटा वाउचर :
- 11 रुपये के प्लान में कंपनी 800 एमबी डेटा और जियो से नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 75 मिनट देती है। प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान तक रहेगी।
- 21 रुपये के प्लान में कंपनी 2 जीबी डेटा और जियो से नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 200 मिनट देती है। प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान तक रहेगी।
- 51 रुपये के प्लान में कंपनी 6 जीबी डेटा और जियो से नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 500 मिनट देती है। प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान तक रहेगी।
- 101 रुपये के प्लान में कंपनी 12 जीबी डेटा और जियो से नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट देती है। प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान तक रहेगी।
- 251 रुपये के प्लान में कंपनी रोज 2 जीबी डेटा देती है। प्लान की वैलिडिटी 51 दिनों की है। इसमें आपको कोई कॉलिंग बेनेफिट नहीं मिलेगा।
जियो के टॉप-अप वाउचर :
- 10 रुपये के टॉप-अप में आपको 7.47 रु का टॉकटाइम, 124 आईयूसी मिनट (जियो से अन्य नेटवर्कों के लिए) और 1 जीबी कॉम्प्लिमेंट्री डेटा मिलेगा।
- 20 रुपये के टॉप-अप में 14.95 रु का टॉकटाइम, 249 आईयूसी मिनट और 2 जीबी कॉम्प्लिमेंट्री डेटा मिलेगा।
- 50 रुपये के टॉप-अप में आपको 39.37 रु का टॉकटाइम, 656 आईयूसी मिनट और 5 जीबी कॉम्प्लिमेंट्री डेटा मिलेगा।
- 100 रुपये के टॉप-अप में आपको 81.75 रु का टॉकटाइम, 1362 आईयूसी मिनट और 10 जीबी कॉम्प्लिमेंट्री डेटा मिलेगा।
- 500 रुपये के टॉप-अप में आपको 420.73 रु का टॉकटाइम, 7012 आईयूसी मिनट और 50 जीबी कॉम्प्लिमेंट्री डेटा मिलेगा।
- 1000 रुपये के टॉप-अप में आपको 844.46 रु का टॉकटाइम, 14074 आईयूसी मिनट और 100 जीबी कॉम्प्लिमेंट्री डेटा मिलेगा।
जियो के रोज 1.5 जीबी डेटा वाले प्लान :
- 2121 रु : वैलिडिटी 336 दिन, जियो से जियो अनलिमिडेट मुफ्त कॉलिंग, जियो से बाकी नेटवर्कों के लिए 12000 मिनट, रोज 100 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन।
- 555 रु : वैलिडिटी 84 दिन, जियो से जियो अनलिमिडेट मुफ्त कॉलिंग, जियो से बाकी नेटवर्कों के लिए 3000 मिनट, रोज 100 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन।
- 399 रु : वैलिडिटी 56 दिन, जियो से जियो अनलिमिडेट मुफ्त कॉलिंग, जियो से बाकी नेटवर्कों के लिए 2000 मिनट, रोज 100 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन।
- 199 रु : वैलिडिटी 28 दिन, जियो से जियो अनलिमिडेट मुफ्त कॉलिंग, जियो से बाकी नेटवर्कों के लिए 1000 मिनट, रोज 100 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन।
जियो के रोज 1 जीबी डेटा वाले प्लान :
- जियो का रोज 1 जीबी केवल एक प्लान है। इसकी वैलिडिटी 24 दिनों की है। इसमें रोज 100 एसएमएस जियो से जियो अनलिमिटेड और जियो से अन्य के लिए 300 मिनट मिलते हैं।
जियो के रोज 2 जीबी डेटा वाले प्लान :
- 249 रु : वैलिडिटी 28 दिन, जियो से जियो फ्री कॉलिंग, अन्य के लिए 1000 मिनट, रोज 100 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन।
- 444 रु : वैलिडिटी 56 दिन, जियो से जियो फ्री कॉलिंग, अन्य के लिए 2000 मिनट, रोज 100 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन।
- 599 रु : वैलिडिटी 84 दिन, जियो से जियो फ्री कॉलिंग, अन्य के लिए 3000 मिनट, रोज 100 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन।
जियो का रोज 3 जीबी डेटा वाला प्लान :
- जियो का रोज 3 जीबी डेटा वाला एक ही प्लान है। 28 दिन वैलिडिटी वाले प्लान में जियो से जियो फ्री कॉलिंग, अन्य के लिए 1000 मिनट, रोज 100 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जियो के अफोर्डेबल पैक :
- 129 रुपये : इसमें वैलिडिटी 28 दिन, कुल 2 जीबी डेटा, जियो से जियो फ्री कॉलिंग, अन्य के लिए 1000 मिनट, कुल 300 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
- 1299 रुपये : इसमें वैलिडिटी 336 दिन, कुल 24 जीबी डेटा, जियो से जियो फ्री कॉलिंग, अन्य के लिए 12000 मिनट, कुल 3600 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जियो का लंबी अवधि वाला प्लान :
- 4999 रु के इस प्लान की वैलिडिटी 360 दिनों की है। इसमें कुल 350 जीबी डेटा, जियो से जियो फ्री कॉलिंग, अन्य के लिए 12000 मिनट, रोज 100 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जियो के स्मार्टफोन प्लान :
- 98 रु : वैलिडिटी 28 दिन, कुल 2 जीबी डेटा, कुल 300 एसएमएस और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। मगर इसमें कॉलिंग का कोई बेनेफिट नहीं है
- 98 रु + 10 रु : ये 98 रु वाला पैक ही है। इसमें 10 रुपये का टॉप-अप अलग से रिचार्ज करवाने पर 124 मिनट कॉलिंग के लिए मिलेंगे। बाकी बेनेफिट 98 रु वाले प्लान की तरह ही हैं।
- 329 रु : इस प्लान में 84 दिन वैलिडिटी के साथ कुल 6 जीबी डेटा, जियो से जियो फ्री कॉलिंग, अन्य के लिए 3000 मिनट, कुल 1000 मैसेज और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जियो के जियो लिंक प्लान (ये प्लान सिर्फ JioLink ग्राहकों के लिए हैं) :
- मासिक (699 रुपये) : इसमें रोज 5 जीबी डेटा और महीने में 16 जीबी डेटा अलग से मिलेगा। इसके अलावा सिर्फ आपको जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, यानी कॉलिंग या मैसेज बेनेफिट नहीं मिलेगा।
- तिमाही (2099 रुपये) : इसमें रोज 5 जीबी डेटा और तिमाही में 48 जीबी डेटा अलग से मिलेगा। इसमें भी सिर्फ आपको जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
- छमाही (4199 रुपये) : इसमें रोज 5 जीबी डेटा और छमाही में 96 जीबी डेटा अलग से मिलेगा। इसके अलावा सिर्फ आपको जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications