नई दिल्ली, अगस्त 5। बहुत कम लोग जानते हैं कि रिलायंस जियो ग्राहकों को घर बैठे पैसे कमाने का मौका देती है। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 2020 में एक नयी सर्विस पेश की थी, जिसके जरिए ग्राहक घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। इस सेवा के तहत आपको प्ले स्टोर से जियो पीओएस लाइट नामक एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करनी होगी। जियो पीओएस लाइट ऐप एक कम्युनिटी रिचार्ज ऐप है। इस ऐप के जरिए आप अन्य लोगों का रीचार्ज करके 4.16 फीसदी कमीशन कमा सकते हैं। यानी अगर आप 200 रु का रिचार्ज करें तो कमीशन हुई 8.32 रु।
जानिए ऐप की डिटेल
जियो ने पिछले साल अप्रैल में एक नयी जियो पीओएस लाइट कम्युनिटी रिचार्ज ऐप लॉन्च की थी। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप से कोई भी जियो पार्टनर बन सकता है और अन्य जियो ग्राहकों का प्रीपेड रिचार्ज करके पैसा कमा सकता है। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस काफी आसान है। इसके लिए न तो दस्तावेजों की हार्डकॉपी की आवश्यकता है, न ही इसके लिए किसी फिजिकल वेरिफिकेशन की आवश्यकता है।
आपको मिलेगी कमीशन
इस जियो पीओएस लाइट ऐप के माध्यम से जियो पार्टनर बनने के बाद कोई भी ग्राहक अन्य जियो ग्राहक के खातों को रिचार्ज कर सकता है और कमीशन कमा सकता है। जियो ने पहले से ही माईजियो ऐप या जियो वेबसाइट का उपयोग करके अन्य लोगों के जियो प्रीपेड खातों को रिचार्ज करने की सुविधा मिलती है। लेकिन जियो उन रिचार्ज पर कोई कमीशन नहीं देती है।
चेक करें कितनी हुई कमाई
जियो पीओएस लाइट ऐप अन्य नंबरों को रिचार्ज करने के लिए जियो पार्टनर्स को 4.16 प्रतिशत कमीशन देती है। इसमें एक पासबुक सुविधा है जो जियो पार्टनर्स को उनकी कमाई देखने और पिछले 20 दिनों में उनके लेनदेन को चेक करने की सुविधा देती है। एक बार जब आप ऐप इंस्टॉल कर लेते हैं और इसे अनुमति दे देते हैं, तो जियो पीओएस लाइट आपको रजिस्टर करने और जियो पार्टनर बनने के लिए कहेगा।
कैसे बनें जियो पार्टनर
जियो पार्टनर बनने के के लिए आपके पास एक जियो नंबर होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद, ऐप आपसे आपके वॉलेट में पैसे लोड करने के लिए कहेगा। आपको 500 रु, 1,000 रु और 2,000 रु में से कोई एक लोड करना होगा। ऐप के जरिए खर्च किए गए हर 100 रुपये पर आपको 4.166 फीसदी बतौर कमीशन मिलता है।
जानिए रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस
सबसे पहले प्ले स्टोर से जियो पीओएस लाइट ऐप इंस्टॉल करें और फिर इसे खोलें। इस ऐप को अनुमति दें। फिर रजिस्टर नाउ पर टैप करें और अपनी ई-मेल आईडी और जियो मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर आप रिचार्ज पार्टनर पर टैप करें। इसके बाद जनरेट ओटीपी पर टैप करें। जियो नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें। अब आपसे आपका नाम और ईमेल आईडी मांगी जाएगी। यहां आपको अपनी लोकेशन भी सेट करनी होगी। फिर नियम और शर्तें जांचें और जारी रखें पर टैप करें। इसके बाद लॉग इन पर टैप करें। जब आप अपना जियो नंबर दर्ज करेंगे तो एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें। आपके पास एक एमपिन बनाने का ऑप्शन होगा जिससे आपको बार-बार लॉग इन नहीं करना पड़ेगा। अपना मनचाहा पिन सेट करें। पंजीकरण पूरा होने पर 4 विकल्प दिखाई देंगे। इसमें रिचार्ज, माई अर्निंग्स, ऑप्शन लोड और पासबुक शामिल होंगे। आप पहले विकल्प में जाकर किसी भी नंबर का रिचार्ज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications