कई ऐसे तरीके हैं जिनके जरिए घर बैठे पैसे कमाए जा सकते हैं। तो अगर आप घर बैठे बोर हो रहे हैं और कमाई के ऑप्शन्स ढूंढ रहे हैं तो रिलायंस जियो से जुड़ी ये खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है।
नई दिल्ली, मार्च 9। कई ऐसे तरीके हैं जिनके जरिए घर बैठे पैसे कमाए जा सकते हैं। तो अगर आप घर बैठे बोर हो रहे हैं और कमाई के ऑप्शन्स ढूंढ रहे हैं तो रिलायंस जियो से जुड़ी ये खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको रिलायंस जियो एक सर्विस के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिए आप मोटी कमाई कर सकते हैं। जी हां फिलहाल तो रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को काफी दमदार और सस्ते प्लान्स देने के लिए तो पॉपुलर है ही।

जिसमें यूजर्स को अलग-अलग तरीके के बेनिफिट्स मिलते हैं। बहुत ही कम समय में जियो कंपनी ने अपने यूजर्स को बेहतर सर्विस उपलब्ध कराई है। आपको जानकर खुशी होगी कि जियो अपने ग्राहकों को कमाई करने का मौका भी देता है। जिसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं, आज हम आपको एक ऐसे ही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप घर बैठे मोटी कमाई कर सकते हैं। जियो की इस सर्विस का नाम जियो पीओएस लाइट है। आइए जानते हैं कि क्या है जियो की ये सर्विस और कैसे आप इसके जरिए कमाई कर सकते हैं। सिर्फ 7 रुपये में Jio दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, जानिए डिटेल
घर बैठे मोटी कमाई करने का मौका
इस ऐप को पैसा कमाने का एक जरिया कहा जाता है। इस सर्विस को कंपनी ने पिछले वर्ष लॉन्च किया था। यह जियो की एक ऐप है जो कि अभी सिर्फ एंड्रायड फोन्स पर उपलब्ध है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। जियो पीओएस लाइट एक कम्यूनिटी रिचार्ज ऐप है जिसके जरिए आप अपना ही नहीं बल्कि दूसरों का रिचार्ज भी कर सकते हैं। इसके जरिए किसी और का रिचार्ज करने पर आपको 4.16 फीसद का कमीशन मिलता है। मान लिजिए अगर आप किसी का 100 रुपये का रिचार्ज करते है तो आपको कमीशन के तौर पर लगभग 4 रुपये मिलेंगे। ये 4 रुपये आपकी कमाई होगी।
कैसे करें दूसरे व्यक्ति का रिचार्ज
- रिचार्ज करने के लिए आप होम स्क्रीन पर रिचार्ज को टैप करना है। फिर आपको ग्राहक का जियो नंबर डालकर सब्मिट पर टैप करना है।
- इसके बाद आपको लिस्ट में से प्लान चुनकर Buy पर टैप करना है।
- फिर आपको अपना mPin डालकर इसे वैध करना होगा।
- इसके बाद ट्रांजैक्शन आईडी के साथ स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा।
- आखिर में Done पर टैप करें। इसके बाद रिचार्ज हो जाएगा।
- ध्यान दें कि किसी भी नंबर को रिचार्ज करने से पहले आपको अपने अकाउंट में न्यूनतम 500 रुपये का बैलेंस डालना होगा।
- ऐप पर अपनी कमाई को देखने के लिए आप होम स्क्रीन पर My Earnings पर जा कर देख सकते हैं। यहां से आप वॉलेट में पैसे ऐड कर सकते हैं। ट्रांजैक्शन को ट्रैक करने के लिए पासबुक पर जाएं। यहां आखिरी 20 दिन के ट्रांजैक्शन को देखे जा सकते हैं। तो इस तरह आप घर बैठे रिचार्ज कर पैसे कमा सकते हैं।
जियो पीओएस लाइट ऐप पर रजिस्टर कैसे करें
- सबसे पहले जियो पीओएस लाइट ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है।
- फिर इसे ओपन करें और 'Allow All' पर टैप करें। इसमें एसएमएस, कॉन्टैक्ट और लोकेशन को एक्सेस की मंजूरी देनी होगी।
- फिर साइन इनसाइन अप का पेज दिखेगा, इसमें साइन अप पर टैप करें।
- इसमें आपको अपनी ई-मेल आईडी और जियो नंबर को डालना होगा।
- फिर जनरेट ओटीपी पर टैप करें। ऐसा करने पर कुछ सेकंड के भीतर जियो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजेगा।
- फिर प्राप्त हुए ओटीपी को डालकर वैलिड ओटीपी पर टैप करें। सिस्टम अपने आप ओटीपी को मान्य करेगा।
- इसके बाद आपकी डिटेल्स जैसे नाम और ई-मेल आईडी अपने आप स्क्रीन पर दिखेगी।
- इसके बाद Choose your work location ऑप्शन पर टैप करें लोकेशन सही कर Done पर टैप करें।
- फिर नियम और शर्तों को मंजूर करे Continue पर टैप करना है।
- इसके बाद आपको लॉगइन पर टैप करना होगा। नंबर एंटर करने के बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे वैलिडेट करें।
- फिर आपको अपना mPIN बनाना होगा। अपनी पसंद का पिन बनाने के बाद आपको सेटअप पर टैप करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications