रिलायंस जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी है। एयरटेल और वोडाफोन के बाद अब रिलायंस जियो ने भी अपने सभी प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी है। एयरटेल और वोडाफोन के बाद अब रिलायंस जियो ने भी अपने सभी प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन जैसी मुश्किल घड़ी में रिलायंस जियो एक बार फिर ग्राहकों का सहारा बनकर सामने आया है। रिलायंस जियो ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसके ग्राहकों को इनकमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती रहेगी। इससे ना सिर्फ कम कमाने वाले लोगों को फायदा होगा, बल्कि उन ग्राहकों को भी आसानी होगी जो लॉकडाउन के चलते घर से बाहर जाकर रिचार्ज नहीं करा सकते हैं। यानी कि जो उपभोक्ता रिचार्ज नहीं करा पाए हैं, उन्हें लॉकडाउन के समाप्त होने तक इनकमिंग सुविधा मिलती रहेगी। MyJio और Jio.कॉम हमेशा हर जियो यूज़र को एक दूसरे से कनेक्ट रखने में मदद करता है।
ग्राहकों के लिए जियो की यह पेशकश
Digital Recharges: जियो Jio यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर Jio यूज़र अपने रिचार्ज, सेवा प्रश्नों और अनुरोधों के लिए MyJio ऐप और Jio.कॉम से जुड़े रहे। वहीं जियो.कॉम वेबसाइट 24 * 7 चालू रहेगी।
Physical Recharges: मिली जानकारी के मुताबिक ज़्यादा से ज़्यादा रिचार्ज आउटलेट 20 अप्रैल के बाद से खुल जाएंगे।
Third Party Recharges: ग्राहक वॉलेट और डिजिटल पार्टनर, जैसे फोनपे, पेटिएम, GPay, अमेज़न पे, मोबीक्विक, फ्रीरिचार्ज जैसे प्लैटफॉर्म का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जियो फाइबर लगातार बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटा
कोविड-19 संकट की इस घड़ी में रिलायंस जियो फाइबर अपने ग्राहकों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राहकों को बेहतर श्रेणी की सेवा उपलब्ध कराने के लिए जियो फाइबर लगातार प्रयास में जुटा हुआ है। वहीं कंपनी ने अपनी कवरेज को बढ़ाते हुए इसे आर्थिक राजधानी मुंबई के प्रमुख इलाकों तक पहुंचाया है। रिलायंस जियो ने इसको देखते हुए जियो फाइबर नेटवर्क की मुंबई में क्षमता को बढ़ा दिया है। डेटा की बढ़ती मांग को देखते हुए रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को विश्वसनीय ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दे रही है।
एयरटेल और वोडाफोन ने 3 मई तक बढ़ाई वैलिडिटी
बता दें कि जियो से पहले ही एयरटेल और वोडाफोन न 3 मई तक वैलिडिटी बढ़ाने की घोषणा की थी। इन दोनों ही कंपनियों ने अपनी यह सुविधा कम आय वाले यूजर्स को दी है। इससे पहले इन कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया था।


Click it and Unblock the Notifications