लॉकडाउन के कारण ज्यादा डेटा इस्तेमाल को देखते हुए भारत के दिग्गज टेलिकॉम कंपनियां ने अपने मौजूदा प्लान्स में कई बदलाव किए हैं।
नई दिल्ली: लॉकडाउन के कारण ज्यादा डेटा इस्तेमाल को देखते हुए भारत के दिग्गज टेलिकॉम कंपनियां ने अपने मौजूदा प्लान्स में कई बदलाव किए हैं। देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को हर बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए नए प्लान या रिवाइज प्लान बाजार में उतारती है। यूजर्स के बीच रिलायंस जियो की लोकप्रियता का एक मुख्य कारण यह भी है कि इसमें आपको कम कीमत में अधिक डाटा की सुविधा वाले कई प्लान्स मिल जाएंगे। वहीं एक बार फिर से रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को खास तोहफा देते हुए ऐड-ऑन पैक की वैलिडिटी में बदलाव किया है।
अब मिलेगा 30 दिन की वैलिडिटी और डाटा का लाभ
रिलायंस जियो के ऐड-ऑन पैक में अभी तक कोई वैलिडिटी उपलब्ध नहीं होती थी और ये आपके मौजूदा प्लान में ही ऐड होते थे। जबकि कंपनी ने अब इसमें बड़ा बदलाव करते हुए इसकी वैलिडिटी का 30 दिनों के लिए तय कर दिया है। यानि अब यूजर्स 30 दिनों तक इसका लाभ उठा सकते हैं। पहले मौजूदा प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के साथ ही ऐड-ऑन पैक की वैलिडिटी भी खत्म हो जाती थी और ऐसे में आप बचे हुए डाटा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। वहीं अब यूजर्स को इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि अगर आपके मौजूद प्लान की वैलिडिटी खत्म हो गई है तो भी आप 30 दिनों तक ऐड-ऑन पैक का लाभ उठा सकेंगे।
रिलायंस जियो वर्क फ्रॉम होम प्लान
बता दें कि रिलायंस जियो के ऐड-ऑन पैक में 151 रुपये, 201 रुपये और 251 रुपये वाला पैक शामिल है। इनमें मिलने वाले डाटा की बात करें त 151 रुपये वाले पैक में आप 30 दिनों तक 30जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं। जबकि 201 रुपये वाले पैक में आपको 40जीबी डाटा की सुविधा मिलेगी। वहीं 251 रुपये वाले पैक में 50जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। इन पैक को कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम पैक्स के तौर पर पेश किया है। ताकि लोकडाउन के दौरान लोगों को घरों से काम करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जियो लाया तिमाही प्लान, 999 के रिचार्ज पर मिलेंगी कई सुविधाएं
इतना ही नहीं हाल ही में जियो एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए कम कीमत में ज्यादा डेटा वाला नया प्लान लेकर आई है। देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने पिछले दिनों ही अपने यूजर्स के लिए 2,399 रुपये वाला एक वर्क फ्रॉम होम प्लान पेश किया था। वहीं अब कंपनी वर्क फ्रॉम होम के लिए एक और प्लान लेकर आई है। रिलायंस जियो ने 999 रुपये वाला एक तिमाही प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 3जीबी डेली डाटा समेत कई अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इस प्लान में यूजर्स को डाटा खत्म होने की समस्या के बिना आराम से काम कर सकते हैं। रिलायंस जियो के 999 रुपये वाले प्लान की प्लान को तीन महीने की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 3जीबी डाटा की सुविधा मिलेगी। लॉकडाउन के दौरान पेश किया गया से प्लान ऐसे यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो कि वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। खबर की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
