नई दिल्ली। देश की सभी बड़ी मोबाइल कंपनियों रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल सहित बीएसएनएल ने अपने कॉल और डाटा के रेट बढ़ाने की जानकारी दे दी है। ये सभी कंपनियां 1 दिसंबर से अपनी कॉल और डाटा की की दरें बढ़ाने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि अभी मिल रही सस्ती कॉल और डाटा का आनंद 1 साल तक ऐसे ही मिलता रहे तो आपके पास मौका है। अगर आप कॉल और डाटा की दरें बढ़ने की पहले ही 1 साल रीचार्ज करा लेते हैं तो ये कंपनियां आपसे अगले 1 साल तक बढ़ी हुई दरें नहीं
वसूल पाएंगी। टेलीकॉम रेग्युलेटर का नियम है कि जो प्लान चल रहा है, उसे पूरा होने के पहले बदला नहीं जा सकता है। ऐसे में अगर अभी 1 साल का प्लान रीचार्ज करा लिया जाता है, तो कंपनियां 1 साल तक आपसे महंगी कॉल और डाटा की दरें नहीं वसूल पाएंगी। देश में इस समय रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ही 3 बड़ी मोबाइल कंपनियां है। इसलिए आइये जानते हैं कि इन कंपनियां के 1 साल के रिचार्ज प्लान कितने रुपये के हैं, और इन प्लान में क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं।
रिलायंस जियो का प्लान
रिलायंस जियो के पास 1 साल का रिचार्ज प्लान है। कंपनी यह प्लान 1699 रुपये में देती है। इस प्लान के तहत रोज 1.5 जीबी डाटा दिया जाता है। डाटा की यह लिमिट खत्म होने के बाद अनलिमिटेड डाटा स्पीड को कम करके 64 केबीपीएस कर दिया जाता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। जहां तक कॉल की बात है तो यह अनलिमिटेड फ्री है। इसमें लोकल से लेकर रोमिंग तक शामिल हैं। वहीं कंपनी जियो एप का फ्री में फायदा देती है। इसके अलावा अगर बीच में आपका डाटा खत्म हो जाता है, तो आप को टॉपअप की सुविधा मिलती है। यानी 1699 रुपये देकर लोग पूरे एक साल तक अगर कंपनी अपनी दरें बढ़ाती है, तो उससे सुरक्षित रह सकते हैं।
वोडाफोन-आइडिया का प्लान
वोडाफोन-आइडिया के पास 1 साल का रिचार्ज प्लान है। कंपनी यह प्लान 1699 रुपये में देती है। इस प्लान के तहत रोज 1.5 जीबी 4जी/3जी डाटा दिया जाता है। डाटा की यह लिमिट खत्म होने के बाद अनलिमिटेड डाटा कम स्पीड में दिया जाता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। जहां तक कॉल की बात है तो यह अनलिमिटेड फ्री है। इसमें लोकल से लेकर रोमिंग तक शामिल हैं। वहीं कंपनी एप के माध्यम से कई मनोरंजन की चीजें फ्री में उपलब्ध कराती है। इसके अलावा अगर बीच में आपका डाटा खत्म हो जाता है, तो आप को टॉपअप की सुविधा मिलती है। यानी 1699 रुपये देकर लोग पूरे एक साल तक अगर कंपनी अपनी दरें बढ़ाती है, तो उससे सुरक्षित रह सकते हैं।
एयरटेल का प्लान
एयरटेल के पास 1 साल का रिचार्ज प्लान है। कंपनी यह प्लान 1699 रुपये में देती है। इस प्लान के तहत रोज 1.4 जीबी 4जी/3जी डाटा दिया जाता है। डाटा की यह लिमिट खत्म होने के बाद अनलिमिटेड डाटा कम स्पीड में दिया जाता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। जहां तक कॉल की बात है तो यह अनलिमिटेड फ्री है। इसमें लोकल से लेकर रोमिंग तक शामिल हैं। वहीं कंपनी एप के माध्यम से कई मनोरंजन की चीजें फ्री में उपलब्ध कराती है। इसके अलावा अगर बीच में आपका डाटा खत्म हो जाता है, तो आप को टॉपअप की सुविधा मिलती है। यानी 1699 रुपये देकर लोग पूरे एक साल तक अगर कंपनी अपनी दरें बढ़ाती है, तो उससे सुरक्षित रह सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
