नई दिल्ली। रिलायंस जियो अभी भी सस्ते में 1 साल का प्रीपेड रिचार्ज प्लान दे रहा है। रिलायंस जियो ने गत 24 दिसंबर 2019 को एक ऑफर 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लांच किया था। यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। यही कारण है कि कंपनी इसे बंद करेगी यह पता नहीं है। लेकिन अगर किसी को अगर अपना फोन 1 साल के लिए सस्ते में रिचार्ज कराना है तो यह एक अच्छा प्लान है। लेकिन अगर इस प्लान से अपना फोन रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो जल्द करें, क्योंकि कंपनी किसी भी दिन इस ऑफर को वापस ले सकती है। फिलहाल आज तो इस आफर का फायदा उठाया जा सकता है। इस ऑफर के तहत अगर कोई जियोफोन लेना चाहे तो उसे 1 साल के रिचार्ज प्लान के साथ यह फ्री में मिल रहा है। यानी केवल 1 साल का 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का पैसे देने पर हैंडसेट फ्री में दिया जाएगा। इसके अलावा 1 साल की वैलेडिटी और रोज डेटा के साथ एसएमएस के अलावा अपने नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल फ्री भी मिलेंगी।
ये है रिलायंस जियो का 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर
रिलायंस जियो के 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत 2020 रुपये से रिचार्ज कराना होगा। इसके तहत 1 साल तक जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 12000 मिनट फ्री मिलेंगे। इसके अलावा डेली 1.5 जीबी डेटा के साथ 100 एसएमएस भी फ्री में दिए जाएंगे। इसके साथ जियो ऐप्स का लाभ तो मिलेगा ही। हाल ही में रिलायंस जियो ने अपने 1 साल के रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है। इसके बाद जियो का 1 साल के रिचार्ज प्लान अब 2199 रुपये में मिलेगा। लेकिन 2020 हैप्पी न्यू ईयर के तहत इसे 2020 रुपये में दिया जा रहा है। इस ऑफर में 2199 रुपये वाली सभी सुविधाएं मिल रही हैं। इस प्रकार अगर यह प्लान लिया जाता है, तो करीब 179 रुपये की बचत हो जाएगी। जैसे ही यह 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर बंद हो जाएगा, लोगों को यही महंगा प्लान लेना होगा।
ये है फ्री जियोफोन फ्री में लेने का ऑफर
रिलायंस जियो के 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत जियोफोन फ्री में दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत अगर यह प्लान यानी 2020 रुपये का रिचार्ज प्लान जियोफोन के लिए कराया जाता है तो इसके साथ एक जियोफोन फ्री में दिया जा रहा है। इसके बाद फोन लेने वाले को 365 दिनों तक जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रोज 0.5 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा।
ये हैं रिलायंस जियो के 1 साल के रेग्यूलर रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो सहित एयरटेल और वोडा फोन ने पिछले दिनों अपने रिचार्ज प्लान को करीब 40 फीसदी तक महंगा कर दिया है। लेकिन इसी के साथ इन कंपनियों ने एक की जगह दो 1 साल के रिचार्ज प्लान जारी किए हैं। एक रिचार्ज प्लान तो रेग्युलर प्लान है, लेकिन दूसरा उनके लिए हैं, जो कम डेटा चाहते हैं।
रिलायंस जियो का पहला 365 दिनों का रिचार्ज प्लान 1299 रुपये का है। यह सस्ता रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए जिनको 4जी डेटा की जरूरत ज्यादा नहीं है। इस रिचार्ज प्लान के साथ एक साल के लिए केवल 24 जीबी डेटा दिया जाता है। बाकी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा पूरे साल मिलती है।
वहीं दूसरा रेग्युलर एक साल वाला रिचार्ज प्लान 2199 रुपये का है। इस प्लान में 365 दिनों की वैलेडिटी के साथ रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। वहीं जियो से जियो से अनलिमिटेड कॉल फ्री है। इसके अलावा अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 12000 मिनट फ्री में दिए जाते हैं।
ये है एयरटेल का 1 साल का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के पास भी 1 साल के 2 रिचार्ज प्लान हैं। इनमें पहला है 1498 रुपये वाला रिचार्ज प्लान। इसमें 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इसमें पूरे साल में केवल 24 जीबी डेटा मिलेगा।
इसके अलावा दूसरा रिचार्ज प्लान है 2398 रुपये वाला। इसमें 365 दिनों तक डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है।
ये है वोडाफोन का 1 साल का रिचार्ज प्लान
वोडाफोन के पास भी एक साल के 2 रिचार्ज प्लान हैं। इसमें से पहला है1499 रुपये वाला। इसमें 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इस रिचार्ज प्लान में पूरे साल में 24 जीबी डेटा दिया जा जाता है।
इसके अलावा दूसरे रिचार्ज प्लान में 2399 रुपये में 365 दिनों की वैलेडिटी मिलती है। वहीं डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
