आज के समय में इंटरनेट डेटा काफी सस्ता हो गया है। टेलीकॉम कंपनियों में डेटा प्लान को लेकर होड़ सी लगी रहती है। ग्राहक बढ़ाने के लिए कंपनियां आए दिन एक से बढ़कर एक प्लान पेश करती हैं।
नई दिल्ली: आज के समय में इंटरनेट डेटा काफी सस्ता हो गया है। टेलीकॉम कंपनियों में डेटा प्लान को लेकर होड़ सी लगी रहती है। ग्राहक बढ़ाने के लिए कंपनियां आए दिन एक से बढ़कर एक प्लान पेश करती हैं। अगर आप हर महीने रिचार्ज कराते है और आप कोई ज़्यादा डेटा वाला प्लान ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए वोडाफोन कई प्लान ऑफर करता है। वोडाफोन के प्रीपेड प्लान की लिस्ट में एक महीने की वैलिडिटी वाले कई प्लान शामिल हैं। अच्छी बात ये है कि एक महीने वाले प्लान्स में डेटा की भरमार है, और साथ ही प्लान की कीमत भी ज़्यादा नहीं है। ऐसे में ज़्यादा डेटा वाला सस्ता प्लान तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें कि वोडाफोन 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान में हर दिन 1जीबी डेटा ऑफर करता है। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी दिया जाता है।
199 रुपये के प्लान में फ्री कॉलिंग और ज्यादा डेटा
वोडाफोन के 199 रु के प्लान के तहत यूज़र्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल करने की सुविधा दी जाती है। इंटरनेट के तौर पर प्लान में यूज़र्स को हर दिन के लिए 1जीबी डेटा भी मिलता है। इसके साथ ही इसमें हर दिन 100 एसएमएस मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। यानी कि प्लान में यूज़र्स को कुल 24जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में वोडाफोन प्ले का बेनिफिट मुफ्त में दिया जा रहा है। असल में वोडाफोन प्ले की कीमत 499 रुपये है। इसके अलावा प्लान में जी5 सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 999 रुपये है।
वोडाफोन की 129 रुपये का प्लान
इसी तरह वोडाफोन 129 रुपये का प्लान भी ऑफर करती है, जिसकी वैलिडिटी 24 दिनों की है। लेकिन डेटा के मामले में इस प्लान में ग्राहकों काफी कम मोबाइल डेटा मिलता है। 129 रुपये के प्लान में ग्राहकों 24 दिनों के लिए कुल 2जीबी डेटा दिया जाता है, और एसएमएस के तौर पर ग्राहक टोटल 300 एसएमएस कर सकते हैं। इसमें भी वोडाफोन प्ले और जी5 का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जाता है।
एयरटेल का 199 रुपये वाला रिचार्ज पैक
वोडाफोन की तरह ही एयरटेल 199 रुपये में कम डेटा प्रोवाइड करवा रही है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 1जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड हैं। इसमें किसी तरह की कोई एफयूपी लिमिट नहीं है। इसके साथ ही साथ यूजर्स हर दिन 100 मैसेज फ्री भेज सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की रखी गई है।
जानें किस प्लान में कितना मिलेगा फ्री डाटा
वोडाफोन 149 प्लान
वोडाफोन का 149 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर को पहले 2जीबी डेटा दिया जाता था लेकिन अब इस प्लान के साथ 1जीबी एक्सट्रा डेटा मिल रहा है। इसका मतलब अब यूजर को इस प्लान में कुल 3जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
वोडाफोन 219 प्लान
219 रुपये वाले वोडाफोन प्लान के साथ यूजर को पहले हर रोज 1जीबी डेटा दिया जाता था लेकिन अब इस प्लान के साथ 2जीबी एक्सट्रा डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसका मतलब यह हुआ कि इस प्लान में यूजर को कुल 30जीबी डेटा (1 जीबी प्रतिदिन 28 दिनों के लिए = 28 जीबी डेटा+ 2 जीबी अतिरिक्त डेटा) मिलेगा।
वोडाफोन 249 प्लान
वोडाफोन के 249 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर को पहले प्रतिदिन 1.5जीबी डेटा मिलता था लेकिन अब इस प्लान के साथ यूजर को 5जीबी एक्सट्रा डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसका मतलब यह हुआ कि इस प्लान में यूजर को कुल 47जीबी डेटा (1.5 जीबी प्रतिदिन 28 दिनों के लिए = 42 जीबी डेटा+ 5 जीबी अतिरिक्त डेटा) मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
