UDGAM Portal: बैंक में कई बार ऐसे पैसे पड़े हो जाते हैं, जिन्हें क्लेम करने वाला कोई नहीं होता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं, तो अब आप बड़ी आसानी से इन पैसों का पता लगा सकते हैं और इसे निकाल सकते हैं। अनक्लेम राशि का पता लगाने की प्रक्रिया को आसान करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा उद्गम पोर्टल की शुरुआत की गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक उद्गम पोर्टल से 30 बैंक जुड़ चुके हैं। यह सभी बैंक उन जमा राशि और खातों का पता लगाने की सुविधा दे रहे हैं, जिन्हें अब तक किसी के द्वारा क्लेम नहीं किया गया है।

बताते चलें कि बिना दावे वाली जामा राशि के बारे में सूचना देने के लि्ए एक एंट्री गेट पोर्टल शुरू किया गया है, जो ऑनलाइन काम करता है। इसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा बनाया गया है।
उद्गम पोर्टल शुरू करने का यह फायदा है कि यह एक सेंट्रलाइज्ड पोर्टल है जहां पर लगभग हर बैंक की जानकारी मौजूद होती है, यही कारण है कि इसके जरिए बिना दावे वाली राशि का पता लगाना और भी ज्यादा आसान काम हो जाता है।
इस योजना के तहत आपको एक ही जगह पर कई बैंकों का डेटा मिलता है। बताते चलें कि जिस रकम को अब तक क्लेम नहीं किया गया है, वह पूरा अनक्लेम्ड अमाउंट और खाता रिजर्व बैंक ऑसााूफ इंडिया के जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता फंड का हिस्सा है। इनके बारे में आप बड़ी आसानी से उद्गम पोर्टल के जरिए पता लगा सकते हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा या सुविधा शुरू किए जाने से लोग आसानी से बिना क्लेम की हुई राशि का पता लगा पाएंगे और उसे क्लेम कर पाएंगे।
आंकड़े के मुताबिक पिछले साल मार्च के महीने तक निकल गए आंकड़ों के अनुसार बैंकों के पास 42,270 करोड़ रुपए का ऐसा अमाउंट था. जिसे किसी के द्वारा क्लेम नहीं किया गया है।
इसके अलावा आपको बहुत ज्यादा दिक्कत न हो इसका भी ध्यान भी बैंक के द्वारा रखा गया है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा एक फ्रिक्वेंटली आस्क्ड क्वेश्चंस, (ये ऐसे सवाल होते हैं जिन्हें लोगों के द्वारा बार-बार पूछा जाता है) की सूची जारी की गई है।
इस एफएक्यू लिस्ट में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा बताया गया है कि 4 मार्च 2024 तक इस पोर्टल के जरिए 30 बैंक जोड़े जा चुके हैं। साथ ही कुल मिलाकर 90 प्रतिशत तक का बिना क्लेम किया गया अमाउंट इन्हीं बैंकों के पास है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको उद्गम पोर्टल का इस्तेमाल करने से पहले उस पर रजिस्ट्रेशन भी करना होगा। इसके लिए यूजर को अपना नाम और मोबाइल नंबर देना जरूरी है जिससे उसके नाम का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कर दिया जाएगा।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा अब तक ज्यादातर बैंकों को इसके जरिए कर कर लिया गया है, इसलिए आपको यहां पर कई बैंकों का डाटा एक साथ मिल जाएगा। बिना क्लेम किए गए अमाउंट की राशि पता लगाने के साथ ही आरबीआई हर एक क्लेम को निपटाने की प्रक्रिया के बारे में भी पूरी जानकारी देता है।


Click it and Unblock the Notifications