नई दिल्ली, दिसंबर 15। बढ़ती महंगाई रिजर्व बैंक की चिंता को बढ़ा रही है। अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो केवल महंगाई का आंकड़ा ही ऐसा, जिससे आरबीआई निपट नहीं पा रहा है। जीडीपी की बढ़त से लेकर अन्य आंकड़े अर्थव्यवस्था में तेजी का संकेत दे रहे हैं। वहीं अगर आरबीआई अपना फोकस अर्थव्यवस्था से बदलकर अगर महंगाई को काबू में करने पर करता है, तो सीधा सीधा शेयर बाजार धड़ाम हो सकता है। क्योंकि आरबीआई को महंगाई से लड़ने के लिए जिन हथियारों का इस्तेमाल करना होगा, उनका शेयर बाजार पर खराब असर पड़ता है।
पहले डालिए महंगाई के आंकड़ों पर नजर
जहां तक महंगई का आंकड़ा है तो यह नवंबर में बढ़कर 4.9 फीसदी हो गया है। यह अक्टूबर में 4.5 फीसदी था। हालांकि अभी यह आंकड़ा आरबीआई के लक्ष्य 5.1 फीसदी से कम है, लेकिन इसका विश्लेषण आरबीआई को चिंता में डाल रहा है। अगर इस महंगाई के आंकड़े पर अंदर तक नजर डाली जाए तो कोर महंगाई बढ़ने की दर करीब 6.1 फीसदी पर है। यानी यह आरबीआई के लिए चिंता की बात है। यह आंकड़ा बता रहा है कि जरूरी चीजों की कीमतें ज्यादा तेजी से बढ़ रही हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो ज्यादातर कच्चे माल की कीमतें बीते 40 साल में सबसे ज्यादा के स्तर पर आ गई हैं।
जानिए क्या कर सकता है आरबीआई
महंगाई को काबू करने के लिए आरबीआई रेपो रेट में तेजी से बढ़ोत्तरी कर सकता है। ऐसा होने से बाजार में तरलता कम होगी। दूसरी तरफ लोन महंगे होने लगेंगे। इससे एक तरफ जहां लोगों की खरीदारी की क्षमता प्रभावित होगी, वहीं मांग कम होने से महंगाई की दर में गिरावट आएगी।
इस कदम के नकारात्मक परिणाम भी हैं
आरबीआई करीब डेढ़ साल से उदार नीतिया अपनाए हुए है। इसके चलते बाजार में पैसा काफी आसानी से उपलब्ध है। यह अनावश्यक खरीदारी को बढ़ा रहा है। इससे बिक्री में तेज बढ़त दर्ज हा रही है। इसके चलते कंपनियों की सेहत तेजी से सुधारी है। लेकिन अगर आरबीआई रेपो रेट बढ़ाता है, तो यह चक्र एकदम से उल्टा धूम जाएगा। हालांकि जानकारों को मानना है कि रिजर्व बैंक हो सकता है कि आगामी वित्त वर्ष में काफी तेजी से रेपो रेट में बढ़त करे।
शेयर बाजार में कैसे पड़ेगा उल्टा असर
जैसे ही बाजार में पैसों की कमी होगी, कंपनियों की बिक्री प्रभावित होगी। लोन महंगा होने से लोग ज्यादा खरीदारी नहीं कर पाएंगे। ऐसे में कंपनियों की वित्तीय स्थिति खराब होगी। इसका सीधा सा असर कंपनियों के शेयर के रेट पर पड़ेगा। वैसे भी शेयर बाजार लगभग अपने ऑलटाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में अगर तेजी से रेपो रेट बढ़ता है, तो शेयर बाजार उससे भी ज्यादा तेजी से गिर सकता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications