नयी दिल्ली। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना काफी सफल रही है। सभी राशन कार्डधारकों को रियायती कीमत पर अनाज मिलता रहे, इसीलिए केंद्र सरकार ने पिछले साल ये योजना शुरू की थी। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना एक डिजिटल फ्रेमवर्क है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लॉन्च किया था। इस योजना के जरिए राशन कार्ड का उपयोग देश के किसी भी हिस्से में किया जा सकता है। गरीब और प्रवासी मजदूर, जो काम की तलाश में एक से दूसरे राज्य में भटकते हैं, अपने गृह राज्य के अलावा अन्य राज्यों में भी इस योजना के तहत अनाज ले सकते हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) सिस्टम के तहत 2 महीने के लिए मुफ्त राशन की आपूर्ति की जाती है।
राशन कार्ड की जरूरत
आप अनाज लेने के अलावा राशन कार्ड को अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए यदि आप अपना मौजूदा एडरेस बदल रहे हैं तो नये एडरेस को राशन कार्ड में अपडेट करना न भूलें। यहां आपको राशन कार्ड में एडरेस अपडेट करने का तरीका बताया जाएगा। आप घर बैठे भी ये काम कर सकते हैं।
जानिए एडरेस अपडेट करने का ऑनलाइन तरीका
राशन में अपडेट करने के लिए आधिकारिक पीडीएस पोर्टल (www.pdsportal.nic.in) पर विजिट करें। यहां से अपनी राज्य सरकार के पोर्टल पर पहुंचे। अब आपको सभी राज्यों की एक लिस्ट मिलेगी। अपने गृह राज्य को चुनें। यहां से आप राज्य के पेज पर पहुंचा जाएंगे।
ये है आगे का प्रोसेस
ध्यान रहे कि राशन कार्ड एडरेस का फॉर्म बदलने या राशन कार्ड फॉर्म को बदलने के लिए सही लिंक का चयन करना जरूरी है। हर राज्य के लिए ये अलग-अलग हो सकता है। यूजर आईडी / पासवर्ड का उपयोग करके आप अकाउंट में साइन इन करें। और फिर सारी डिटेल ध्यान से सही-सही दर्ज करें। इसके बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।
प्रिंट आउट संभाल कर रखें
यदि आप संभावित रेफ्रेंस के लिए फाइल किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रखें तो ये बेहतर होगा। सभी राज्यों के लिए अलग-अलग पोर्टल तैयार किए गए हैं। इसीलिए इनके स्टेप्स भी अलग-अलग हों, ऐसा संभव है।
जानिए मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना भी आसान है। सबसे पहले https://nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx पर जाएं। ये लिंक सिर्फ दिल्ली के लोगों के लिए है। बाकी राज्यों के लिए लिंक एडरेस अलग होगा। इस लिंक के खुलने पर यहां आपको 4 बॉक्स दिखेंगे। पहला होगा Aadhar Number of Head of Household/NFS ID। यहां अपने परिवार के मुख्य सदस्य का आधार या एनएफएस आईडी डालें। इसके बाद वाले बॉक्स में राशन कार्ड नंबर लिखें।
ये है बाकी प्रोसेस
अगले बॉक्स में परिवार के मुखिया का नाम और चौथे बॉक्स में नया मोबाइल नंबर दर्ज कर दें। फिर 'सेव' पर क्लिक करें। इससे आपका मोबाइल नंबर राशन कार्ड में अपडेट हो जाएगा। असल में राशन कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर ही दर्ज हो तो काफी नुकसान होता है। यदि आपका नंबर अपडेट न हो तो सरकार की तरफ से किए गए बदलाव या राशन की दुकान पर अनाज बंटने की जानकारी आपको नहीं मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications