नई दिल्ली, जनवरी 16। झारखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए राज्य सरकार ने एक नया नियम लागू किया है। नये नियम के तहत अगर कोई राशन कार्ड धारक है तो उसे हर महीने राशन लेना होगा। अगर ऐसा न किया तो उसे बड़ा नुकसान हो सकता है। नए नियम के तहत यदि कोई किसी महीने पीडीएस दुकान से राशन नहीं लेता है तो उसे अगले महीने राशन नहीं मिलेगा। वे राशन का हकदार नहीं होगा। यह आदेश राज्य में जनवरी, 2022 से लागू हो गया है। मगर ऐसा देखा गया है कि अकसर राशन डीलर कम राशन देते हैं। वे तोल में कमी करते हैं या फिर कम दिन ही राशन वितरण करते हैं। ये समस्या कई राज्यों में देखी गयी है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो आप राशन डीलर की शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन फोन नंबरों की डिटेल, जिन पर कॉल करके आप राशन डीलरों की शिकायत कर सकते हैं।
ये हैं राज्यों की हेल्पलाइन नंबर
बता दें कि आंध्रप्रदेश के लिए 1800-425-2977, अरुणाचल प्रदेश के लिए 03602244290, असम के लिए 1800-345-3611, हरियाणा के लिए 1800-180-2087, हिमाचल प्रदेश के लिए 1800-180-8026, बिहार के लिए 1800-3456-194, छत्तीसगढ़ के लिए 1800-233-3663, गोवा के लिए 1800-233-0022, गुजरात के लिए 1800-233-5500, झारखंड के लिए 1800-345-6598, कर्नाटक के लिए 1800-425-9339, केरल के लिए 1800-425-1550, मध्यप्रदेश के लिए 181 और महाराष्ट्र के लिए 1800-22-4950 नंबर जारी किया गया है।
जानिए कुछ और राज्यों के नंबर
इसी तरह मणिपुर के लिए 1800-345-3821, मेघालय के लिए 1800-345-3670, मिजोरम के लिए 1860-222-222-789, नागालैंड के लिए 1800-345-3704, 1800-345-3705, ओडिशा के लिए 1800-345-6724 / 6760, पंजाब के लिए 1800-3006-1313, राजस्थान के लिए 1800-180-6127, सिक्किम के लिए 1800-345-3236, तमिलनाडु के लिए 1800-425-5901 और तेलंगाना के लिए 1800-4250-0333 नंबर जारी किए गए हैं।
अन्य राज्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर
त्रिपुरा के लिए 1800-345-3665, उत्तर प्रदेश के लिए 1800-180-0150, उत्तराखंड के लिए 1800-180-2000, 1800-180-4188, पश्चिम बंगाल के लिए 1800-345-5505, दिल्ली के लिए 1800-110-841, जम्मू के लिए 1800-180-7106, कश्मीर के लिए 1800-180-7011, अंडमान-निकोबार के लिए 1800-343-3197, चंडीगढ़ के लिए 1800-180-2068, दादर नागर हवेली के लिए 1800-233-4004, लक्षद्वीप के लिए 1800-425-3186 और पुडुचेरी के लिए 1800-425-1082।
सरकार की योजना
इन शिकायत नंबरों से सरकार का मकसद भ्रष्टाचार को कम करना और यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी वाला राशन गरीब लोगों तक पहुंचे। इसीलिए राशन कार्ड शिकायत हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए थे। वे राशन डीलर जो गरीब लोगों को मिलने वाले अनाज की जमाखोरी करते हैं, उनसे सरकार सख्ती से निपटने की कोशिश कर रही है।
एडरेंस अपडेट करें
यदि आप राशन कार्ड में अपना एडरेस अपडेट करना चाहते हैं तो आधिकारिक पीडीएस पोर्टल (Www.pdsportal.nic.in) पर जाएं। फिर राज्य सरकार के पोर्टल टैब पर जाएं। यहां आपको राज्यों की एक लिस्ट मिलेगी। अपने संबंधित राज्य का चयन करें और आपको अपने राज्य के पेज पर पहुंचा दिया जाएगा। राशन कार्ड एडरेस का फॉर्म बदलने या राशन कार्ड फॉर्म को बदलने के लिए आपको एक सही लिंक का चयन करना होगा। यह हर राज्य का अलग-अलग हो सकता है।
ऐसे करें लॉगइन
जरूरी क्रेडेंशियल्स यानी यूजर आईडी / पासवर्ड का उपयोग करके अपने अकाउंट में साइन इन करें। अपनी सारी सही डिटेल दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें। संभावित रेफ्रेंस के लिए फाइल किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रखें। हर राज्य के लिए अलग-अलग पोर्टल डिज़ाइन किए गए हैं, इसलिए इनके स्टेप्स भी अलग-अलग हो सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications