Ration Card Download Process: सरकारी लाभ लेना हो या फिर नागरिकता के प्रमाण के लिए प्रूफ, राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेत होता है। सरकार द्वारा देश के हर नागरिक को जारी किया जाने वाला यह राशन कार्ड बेहद ही खास दस्तावेज़ है, जिसके माध्यम से गरीब लोगों को अनाज, चीनी, या अन्य कुछ सामान सस्ते दाम पर उपलब्ध कराए जाते हैं।

ऐसे में यदि आपके पास आपका राशन कार्ड नहीं है तो फटाफट ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर इसे प्राप्त कर सकते हैं। इस बीच आज हम आपको यहां यह बता रहे हैं कि यदि आपका राशन कार्ड है और किसी वजह से खो गया है या फट गया है तो आप ऑनलाइन यानी मोबाइल ऐप या डिजिलॉकर से फटाफट डाउनलोड कर सकते हैं... तो चलिए जानते हैं डाउनलोड करने का ये आसान सा स्टेप्स क्या है...
मोबाइल ऐप से कैसे डाउनलोड करें राशन कार्ड (How To Download Ration Card by Mobile App)
मोबाइल ऐप से राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में Mera Ration App डाउनलोड करना पडेगा। उसके बाद नीचे बताए गए स्टेप्स को फोलो कर चंद सेकेंड में आप अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं..
Mera Ration App से राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले Beneficiaries Users चुनें और फिर Aadhaar Number दर्ज करें और बाद में Captcha दर्ज कर Login with OTP करें। आधार लिंक मोबाइल पर OTP आयेगा उसे दर्ज कर Verify करें।

लॉगिन करने पर आपके आधार के साथ जो राशन कार्ड लिंक है उसकी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

Download आइकॉन पर क्लिक करने पर आपका राशन कार्ड डाउनलोड PDF में डाउनलोड हो जायेगा। इसमें आपके परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी मिल जाएगी।

Digilocker से राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें (How To Download Ration Card by Digilocker)
अपने राज्य और UT के अधिकृत पोर्टल के अलावा यदि आप चाहें तो Digilocker से भी राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें...
राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिये अधिकृत digilocker.gov.in पोर्टल पर जाएं। अगर आप digilocker पर पुराने यूजर हैं तो Sign In करें या फिर नए यूजर हैं तो Sign UP करें।

Digilocker पर लॉगिन करने के बाद Search Documents इस टॅब पर क्लिक करें। बाद में सर्च बार में 'Ration Card' सर्च करें। फिर आप अपने राज्य या UT को चुनें।

अपने राज्य के Food Dapartment में आने के बाद 'Ration Card' दस्तावेज पर क्लिक करें।

राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना Ration Card Number और Aadhaar Number दर्ज कर Consent पर टिक मार्क करें। बाद में Get Document बटन पर क्लिक करें। आखिर में आपका राशन कार्ड डिजिलॉकर में सेव हो जाएगा। यहां से आप उसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
