नयी दिल्ली। राशन कार्ड बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट है। इससे आपको रियायती दामों पर अनाज तो मिलता ही है, आप राशन कार्ड को एक जरूरी दस्तावेज के रूप में भी पेश कर सकते हैं। एक जरूरी डॉक्यूमेंट के रूप में राशन कार्ड को कई जगह इस्तेमाल किया जाता है। राशन कार्ड को अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करते समय इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपकी राशन कार्ड से जुड़ी कोई भी दिक्कत है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। यहां हम आपको राज्य-वार टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर देंगे।
ये हैं जरूरी नंबर
आंध्रप्रदेश - 1800-425-2977, अरुणाचल प्रदेश - 03602244290, असम - 1800-345-3611, बिहार- 1800-3456-194, छत्तीसगढ़- 1800-233-3663, गोवा- 1800-233-0022, गुजरात - 1800-233-5500, हरियाणा - 1800-180-2087, हिमाचल प्रदेश - 1800-180-8026, झारखंड - 1800-345-6598, 1800-212-5512 और कर्नाटक- 1800-425-9339। आप जिस राज्य के निवासी हैं उसी के नंबर पर कॉल कर सकते हैं। आगे जानिए बाकी राज्यों के जरूरी नंबर।
जानिए कुछ और राज्यों के जरूरी नंबर
अन्य राज्यों के जरूरी नंबर भी जानिए। केरल - 1800-425-1550, महाराष्ट्र- 1800-22-4950, मणिपुर - 1800-345-3821, मेघालय- 1800-345-3670, मिजोरम- 1860-222-222-789, 1800-345-3891, नागालैंड - 1800-345-3704, 1800-345-3705, ओडिशा - 1800-345-6724 / 6760, पंजाब - 1800-3006-1313, राजस्थान - 1800-180-6127, सिक्किम - 1800-345-3236, तमिलनाडु - 1800-425-5901, तेलंगाना - 1800-4250-0333, त्रिपुरा - 1800-345-3665 और उत्तर प्रदेश- 1800-180-0150।
ये हैं अन्य राज्यों के हेल्पलाइन नंबर
उत्तराखंड - 1800-180-2000, 1800-180-4188, पश्चिम बंगाल - 1800-345-5505, दिल्ली - 1800-110-841, जम्मू - 1800-180-7106, कश्मीर - 1800-180-7011
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह - 1800-343-3197, चण्डीगढ़ - 1800-180-2068, दादर और नागर हवेली और दमन और दीव - 1800-233-4004, लक्षद्वीप - 1800-425-3186 और पुडुच्चेरी - 1800-425-1082।
क्या है केंद्र सरकार का मकसद
भ्रष्टाचार को कम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि सब्सिडी वाला राशन गरीब लोगों तक पहुंचे राशन कार्ड शिकायत हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार उन राशन डीलरों से प्रभावी ढंग से निपटने का हर संभव प्रयास कर रही है जो गरीब लोगों को मिलने वाले अनाज की जमाखोरी में शामिल हैं। यदि कोई राशन कार्ड धारक अपने राशन का कोटा प्राप्त नहीं मिलता तो भी वे टोल फ्री / लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं और अपनी शिकायत रख सकते हैं।
अपडेट करें एडरेस
यदि आप राशन कार्ड में अपना एडरेस अपडेट करना चाहते हैं तो आधिकारिक पीडीएस पोर्टल (Www.pdsportal.nic.in) पर जाएं। फिर राज्य सरकार के पोर्टल टैब पर जाएं। यहां आपको राज्यों की एक लिस्ट मिलेगी। अपने संबंधित राज्य का चयन करें और आपको अपने राज्य के पेज पर पहुंचा दिया जाएगा। राशन कार्ड एडरेस का फॉर्म बदलने या राशन कार्ड फॉर्म को बदलने के लिए आपको एक सही लिंक का चयन करना होगा। यह हर राज्य का अलग-अलग हो सकता है। जरूरी क्रेडेंशियल्स यानी यूजर आईडी / पासवर्ड का उपयोग करके अपने अकाउंट में साइन इन करें। अपनी सारी सही डिटेल दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें। संभावित रेफ्रेंस के लिए फाइल किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रखें। हर राज्य के लिए अलग-अलग पोर्टल डिज़ाइन किए गए हैं, इसलिए इनके स्टेप्स भी अलग-अलग हो सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
