Cyber Fraud on Raksha Bandhan 2024: इस साल 19 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन मनाया जाएगा. देश में कई लोग अभी से ही रक्षाबंधन की तैयारी में जुट चुके हैं. लोग रक्षाबंधन मनाने के लिए राखी और मिठाईयां खरीद रहें हैं. कई लोग ऐसे है, जिनके भाई-बहन उनसे दूर रहते है, ऐसे में वे अपने भाई-बहन को पोस्ट ऑफिस के जरिए तोहफा और राखियां भेजते हैं. लेकिन अब पोस्ट ऑफिस का नाम इस्तेमाल कर साइबर फ्रॉड हो रहा है.

रक्षाबंधन आने से पहले ही लोग इसकी तैयारी में जुट चुके हैं. कई लोग ऐसे है, जिनके भाई-बहन उनसे दूर रहते है, ऐसे में वे अपने भाई-बहन को पोस्ट ऑफिस के जरिए तोहफा और राखियां भेजते हैं. लेकिन अब पोस्ट ऑफिस का नाम इस्तेमाल कर साइबर फ्रॉड हो रहा है.
रक्षाबंधन में बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है. रक्षाबंधन को भाई-बहनों का त्योहार माना जाता है. लेकिन रक्षाबंधन की इस शुभ अवसर पर साइबर फ्रॉड वालों की नजर है. ऐसी खबरें आ रही है कि साइबर फ्रॉड वाले लोगों को पोस्ट ऑफिस का नाम इस्तेमाल करके डिलीवरी मैसेज भेज रहे हैं. अगर आपने इस मैसेज पर क्लिक किया, तो आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक साइबर फ्रॉड वाले पोस्ट ऑफिस के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है. साइबर ठग पोस्ट ऑफिस के नाम पर लोगों को मैसेज भेज रहे हैं. इस मैसेज के जरिए लोगों को भेजे गए लिंक पर क्लिक करने को प्रेरित किया जा रहा है. मैसेज में लिखा गया है कि पोस्ट ऑफिस से आपका एक पार्सल आया है, लेकिन पार्सल में गलत या अधूरा एड्रेस देने की वजह से पार्सल को डिलीवरी करने में दिक्कत हो रही है.
इसके बाद मैसेज के साथ भेजे गए लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है. मैसेज में अंत में लिखा गया है कि इस लिंक पर क्लिक करके आप एड्रेस में बदलाव कर सकते हैं. लेकिन अगर आपने इस लिंक पर क्लिक किया, तो आप साइबर ठगों का शिकार हो जाते हैं.
जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते है, तो साइबर ठग आपका फोन हैक कर देते है. या फिर लिंक पर क्लिक करते ही आपसे 20 से 25 रुपये देने को कहा जाता है. लेकिन अगर आप ऐसी साइट पर डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की जानकारी दे देते हैं, तो ठगों के पास आपके बैंक की सभी जानकारी आ जाती है.
इसलिए ऐसी साइट में डेबिट कार्ड या क्रे़डिट कार्ड की जानकारी देने से बचना चाहिए.
लेकिन अगर आप गलती से इस मैसेज पर क्लिक करते है, तो 1930 नंबर पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं.
साइबर ठगों से खुद को कैसे बचाएं?
सबसे पहले आप बिना पूरी जानकारी के ऐसे किसी लिंक पर क्लिक ना करें.
आपके मैसेज में आए लिंक को पहले पूरी तरह से जांच लें. इसके बाद भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर करें.
अगर आप गलती से अपने बैंक डिटेल या व्यक्तिगत जानकारी दें देते है, तो तुरंत 1930 नंबर क्लिक करके शिकायत दर्ज करें.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
