भारतीय रेलवे ने होली पर घर जाने वाले यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ और स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने होली पर कुल 30 विशेष ट्रेन चलाई हैं।
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने होली पर घर जाने वाले यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ और स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने होली पर कुल 30 विशेष ट्रेन चलाई हैं। इनमें से 16 ट्रेन उत्तर रेलवे व अन्य जोन ने 14 ट्रेन चलाई हैं। बता दें कि होली के मौके पर लोगों को अपने घर जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे होली स्पेशल ट्रेन चलाता है। और इस बार भी होली स्पेशल ट्रेनों का एलान हो चुका है। अभी वेस्टर्न रेलवे और नॉर्दर्न रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेनों का एलान किया गया है। बता दें कि इस बात की जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट के जरिए दी है। किसान रेल चलाने की तैयारी, जानिए किसानों का क्या होगा फायदा ये भी पढ़ें
वेस्टर्न और नॉर्दर्न रेलवे में चलाई जा रही इतनी ट्रेन
वेस्टर्न रेलवे ने 12 स्पेशल ट्रेनों का एलान किया है। इनमें से कुछ की यात्रा 4 मार्च से शुरू हो चुकी है। ये ट्रेन वडोदरा, सिहोर, अहमदाबाद, कोटा, बक्सर, नंदूरबार, उधना, इलाहाबाद, वसई, पनवेल, बांद्रा, पनवेल, सूरत, देवास, उज्जैन और रोहा से होकर गुजरेंगी। वेस्टर्न रेलवे इंदौर से पटना के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चला रहा है। नॉर्दर्न रेलवे के नए ट्वीट में होली स्पेशल ट्रेनों की कंसोलिडेटेड लिस्ट दी गई है। इसके मुताबिक, 33 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं।
कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
दूसरी तरफ यह भी जानकारी सामने आई है कि कुछ ट्रेनों में रेलवे अतिरिक्त कोच भी लगा रही है। होली पर यात्रियों की बड़ी संख्या रहती है। अतिरिक्त कोचों से सीटों की संख्या बढ़ जाएगी और वेटिंग टिकट यात्रियों को राहत मिलेगी।
आनंद विहार से पटना के लिए ये विशेष ट्रेन
आपको बता दें कि 04022/04021 आनंद विहार (टर्मि.)-पटना एसी एक्सप्रेस ट्रेन- होली स्पेशल 8 मार्च को आनंद विहार से 00.10 बजे खुलकर उसी दिन 17.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में पटना से आनंद विहार एसी एक्सप्रेस 8मार्च को पटना जंक्शन से 19.35 बजे खुलकर अगले दिन शाम 13.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर और आरा स्टेशन पर रुकेगी।
होली पर इन ट्रेनों के फेरे बढ़े
आगामी होली त्यौहार पर होने वाली यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये 05015/05016 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी को 02 फेरों के लिये चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05101/05102 छपरा-दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी 02 फेरों के लिये चलाने का निर्णय लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications