Quadrant Future Tek IPO Allotment: आईपीओ बाजार में एक के बाद एक पब्लिक इश्यू लॉन्च हो रहे. निवेशकों से इन्हें दमदार रिस्पांस मिल रहा है. क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) भी इनमें से एक है, जो अंतिम दिन 195.96 गुना सब्सक्राइब हुआ. 7 जनवरी से 9 जनवरी तक खुले इस आईपीओ को रिटेल निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया. आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 290 रुपए प्रति शेयर है.
ग्रे मार्केट दे रहा तगड़ी लिस्टिंग के संकेत
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक का आईपीओ मार्केट में धूम मचाया हुआ है. आईपीओ प्रीमियम 62 फीसदी के पार पहुंच गया है. यह 7 जनवरी को 200 रुपए के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 500 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जोकि 10 जनवरी को 180 रुपए के प्रीमियम पर है. यह 470 रुपए के भाव पर लिस्ट होने के संकेत दे रहा. बता दें कि कंपनी ने प्री-आईपीओ में एंकर निवेशकों से 130.50 करोड़ रुपए जुटाए.
आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला है. अंतिम दिन यह 195.96 गुना भरकर बंद हुआ. पब्लिक इस्यू में जारी 1 करोड़ शेयरों के मुकाबले 107.78 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली. खासकर रिटेल निवेशकों का हिस्सा 256 गुना सब्सक्राइब हुआ. गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा भी करीब 268 गुना भरा. आज 10 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट होगा.

क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस (Quadrant Future IPO Allotment Status)
स्टेप-1: BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
स्टेप-2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और 'Equity' ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप-3: अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Quadrant Future' को सेलेक्ट करें
स्टेप-4: यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या फिरPAN नंबर भरें
स्टेप-5: अब 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट कर दें.
हर लॉट में मिलेंगे 50 शेयर
आईपीओ का इश्यू प्राइस 290 रुपए प्रति इक्विटी शेयर है. निवेशकों को एक लॉट में 50 शेयर मिलेंगे. एनएसई और बीएसई पर शेयरों की लिस्टिंग 14 जनवरी को होने की उम्मीद है. आईपीओ के बाद कंपनी में प्रोमोटर्स की शेयरहोल्डिंग 70 फीसदी पर आ जाएगी, जोकि प्री-आईपीओ में 93.33 फीसदी थी. आईपीओ के लिए सुंडे कैपिटल एडवाइजर्स बुक रनिंग लीड मैनेजर है. वहीं, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है.
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक का कारोबार
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक, एक रिसर्च बेस्ड कंपनी है. यह रेलवे के लिए कवच प्रोजेक्ट के तहत नेक्स्ट जेनरेशन ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम डेवलप करती है. बता दें कि कंपनी के पास इलेक्ट्रॉन बीम इरैडिएशन सेंटर के अलावा स्पेशल केबल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भी है. रेलवे के कवच प्रोजेक्ट जरिए रेल पैसेंजर्स की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ती है.
कंपनी इस आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के डेवलपमेंट के लिए कैपेक्स और कर्ज भुगतान समेत जनरल कॉरपोरेट उद्देश्य को पूरा करने के लिए करेगी.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
