PVC Aadhar Card: आधार कार्ड एक ऐसा जरूरी दस्तावेज है जिसके बिना हम कोई भी सरकारी और गैर सरकारी काम नहीं कर सकते हैं। क्योंकि ये हमारी जरूरत है, और ये एक कीमती दस्तावेज भी है।
आधार कार्ड भी एक अहम दस्तावेज है जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर कार्ड उसी तरह ये भी बहुत जरूरी है। भारत में ज्यादातर लोगों के पास आधार कार्ड उपलब्ध है। जो आधार कार्ड को अहम दस्तावेज बनाता है।

UIDAI यूजर्स को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराता रहता है। एक बार फिर पीवीसी आधार कार्ड को शुरू किया है जिसे प्लास्टिक आधार कार्ड भी कहते हैं। क्योंकि अक्सर ऐसा होता रहता है कागज़ वाला आधार कार्ड अपने आप या फिर बारिश में पानी में भीगकर फट जाता है।
पीवीसी आधार कार्ड को काफी अच्छा माना जाता है जो किसी भी रूप में खराब नहीं होता है क्योंकि इसे पॉलीविनाइल क्लोराइड से बनाया जाता है। इसमें कई सारे सुरक्षा के फीचर्स भी दिए जाते हैं जैसे क्यूआर कोड, माइक्रोटेक्स्ट, घोस्ट इमेज होती है। इसके जरिए आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन वेरिफिकेशन किया जा सकता है।
अगर आप भी इस पीवीसी आधार को बनवाना चाहते हैं तो आप इसे ऑनलाइन सिर्फ 50 रुपए में बुक कर सकते हैं। वहीं, कुछ दिनों बाद डाकिया के जरिए आपके घर पहुंच जाएगा। UIDAI ने यूजर्स के लिए इस खास सेवा को शुरू किया है ताकि किसी भी यूजर्स को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
कैसे करें PVC Aadhar card बुक
आपकी जानकारी के लिए बता दें सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा, जहां आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद आपको अपने आधार की आधार संख्या को डालना होगा।
जब ये सारी जानकारी फिल कर देंगे वहीं फिर आपको कैप्चा और सिक्योरिटी कोड भरना होगा [सेंड ओटीपी] पर क्लिक करना होगा फिर मोबाइल नंबर पर आए हुए वन टाइम पासवर्ड को वहां पर बने ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको आधार कार्ड का प्रीव्यू दिखेगा, इससे आपको यह आईडिया लग जाएगा कि आपका आधार कार्ड कैसा दिखेगा। इसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट मोड के जरिए चार्ज भी देना पड़ेगा। पेमेंट की प्रक्रिया पूरी हो जाने के कुछ दिनों के अंदर ही इस पीवीसी आधार कार्ड को आपका एड्रेस पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दिया जाएगा।
ऐसे होगा ऑफलाइन अप्लाई पीवीसी आधार कार्ड
पीवीसी आधार कार्ड को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करने का सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको आधार सेंटर पर जाना होगा। जहां पर आपको पीवीसी आधार कार्ड के लिए एक फॉर्म भरकर अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के बाद आपको पीवीसी कार्ड बनवाने की फीस भरनी पड़ेगी। फीस जमां करने के 5 दिन के भीतर आधार कार्ड आपके स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।
आधार कार्ड की फीस
आधार कार्ड की फीस पॉलिविनाइल क्लोराइड मटेरियल यानी पीवीसी बने आधार कार्ड को आप मात्र 50 रुपए के चार्ज में ऑर्डर कर सकते हैं। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से बनवाते हैं, आपको 50 रुपए का चार्ज ही पड़ेगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications