नई दिल्ली, अगस्त 4। ये समय सोना खरीदने के लिए काफी सही है। क्योंकि सोने के रेट थोड़े नीचे हैं और सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। दिवाली के करीब आते-आते सोना काफी महंगा हो सकता है। इसलिए अभी सोना खरीदना सही रहेगा। मगर सोने की खरीदारी करते समय सावधान रहना चाहिए और कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सोना खरीदने से पहले आपको कम से कम 5 जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। हम आपको यहां सोना खरीदने से पहले किन चीजों पर ध्यान चाहिए उनकी जानकारी देंगे।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदारी के लिहाज से सबसे सुरक्षित हैं। भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस का हॉलमार्क सोने की शुद्धता सुनिश्चित करता है। आप भी जानते होंगे कि सोना 18 कैरेट और उससे कम, 22 कैरेट और 24 कैरेट जैसे शुद्धता के विभिन्न वेरिएंट में आता है। आप 22 कैरेट के आभूषण नहीं खरीदना चाहते, जिनकी शुद्धता वास्तव में 22 कैरेट से कम है। हॉलमार्क वाली ज्वैलरी खरीदना बेहतर है ताकि आप शुद्धता को लेकर सुनिश्चित रहें।
मेकिंग चार्जेस पर करें मोलभाव
अगर आप सोने की ज्वेलरी खरीद रहे हैं तो मेकिंग चार्जेज जानना बेहद जरूरी है। सौदेबाजी करना और मेकिंग चार्ज को कम करना और भी जरूरी है। आप ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर मोलभाव कर सकते हैं। याद रखें ये शुल्क गहनों की लागत का 30 प्रतिशत तक हो सकते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप इन्हें कम करने के लिए मोलभाव करें।
कीमतों पर रखें नजर
यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि क्या सोने की कीमतों में गिरावट आएगी। इसलिए यदि आप प्रतीक्षा करने और खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि कीमतें गिरेंगी ही। हालांकि आप ये कर सकते हैं कि कुछ ज्वेलर्स से पूछताछ करें कि क्या कीमतों में कमी की संभावना है। या एक्सपर्ट के कमेंट्स पढ़ें। खरीदने से पहले अपने शहर में सोने की कीमतों चेक करें।
बिल लेना न भूलें
कई चीजों के लिए बिल जरूरी है, जिनमें सोना शामिल है। यदि आप कुछ वर्षों के बाद उसी सोने को लाभ पर बेचते हैं, तो आपको कैपिटल गैन टैक्स की गणना के लिए खरीदारी का मूल्य पता होना चाहिए। इसके लिए बिल प्रूफ का काम करेगा। इसके अलावा निकट भविष्य में कोई दिक्कत हो तो भी बिल काम आता है। एक बिल आपके रिकॉर्ड के लिए भी जरूरी है। ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वेलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इन जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।
वजन चेक करना जरूरी
सोने की खरीदारी के समय करना भी जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोना किराने के सामान जैसा नहीं है। यह बहुत महंगा हो गया है और इसकी लागत बहुत अधिक है। सुनिश्चित करें कि आप खरीदने से पहले पर्याप्त रिसर्च कर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications