नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री फसली बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) मोदी सरकार की किसानों के लिए शुरू की गयी सबसे अहम योजनाओं में से एक है। इससे किसानों को पूरे फसल चक्र पर सभी प्राकृतिक आपदाओं से खेती के लिए बीमा सुरक्षा मिलती है। किसानों की फसलों की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने पीएमएफबीवाई के तहत वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आवंटन राशि बढ़ाई है। 2021-22 के लिए पीएमएफबीवाई के तहत 16000 करोड़ रु की राशि आवंटित की गयी है। सरकार ने 2020-21 के मुकाबले 2021-22 के लिए पीएमएफबीवाई के लिए 305 करोड़ रु अधिक आवंटित किए हैं।
ये होता है किसानों को फायदा
फसल बीमा योजना के तहत बुवाई चक्र के पहले से फसल की कटाई के बाद तक के लिए बीमा सुरक्षा मिलती है। इसमें प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षा शामिल होती है। प्रधानमंत्री फसली बीमा योजना के तहत रबी, खरीफ, कमर्शियल और बागबानी फसलों को भी शामिल किया जाता है। मगर कमर्शियल और बागबानी फसलों पर प्रीमियम अधिक देना होता है। खरीफ फसलों के लिए केवल दो प्रतिशत और रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत का प्रीमियम होता है। वहीं वाणिज्यिक और बागवानी फसलों पर पांच प्रतिशत प्रीमियम देना होता है।
कैसे करें आवेदन
यदि आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से ही योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो www.pmfby.gov.in वेबसाइट पर लॉगइन करे। वहीं ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको आप किसी भी नजदीकी बैंक से फसल बीमा योजना का फॉर्म लें और उसे भर कर वहीं जमा करा दें।
ये हैं जरूरी दस्तावेज
पीएम फसल बीमा योजना के लिए आवेदन करने वालों को कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए। इनमें एक फोटो, आईडी कार्ड (जिसके लिए पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, पासपोर्ट या आधार कार्ड दिया जा सकता है), एड्रेस प्रूफ, खेत का खसरा नंबर और खेत में फसल की बुवाई का कोई प्रूफ देना होगा। इसके लिए आप पटवारी, सरपंच या प्रधान द्वारा लिखा गया पत्र दे सकते हैं। साथ ही अगर खेत बटाई पर है तो खेत के मालिक के साथ हुए समझौते की कॉपी की जरूरत पड़ेगी। आपको बैंक खाते का एक कैंसल चेक चाहिए होगा। क्योंकि योजना का पैसा खाते में आएगा।
कैसे मिलता है योजना का लाभ
फसल बीमा योजना के लिए अप्लाई करने से पहले जान लें कि फसल की बुवाई के 10 दिनों के अंदर ही योजना के लिए आवेदन कर दें। वहीं अगर फसल कटने से 14 दिनों के बीच आपकी फसल को प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ तो ही योजना के तहत बीमा राशि दी जाएगी।
इन चीजों से भी मिलेगी सुरक्षा
आपको फसल बीमा योजना के तहत भूमि, ओलावृष्टि, जलभराव, बादल फटने आदिक के कारण हुए नुकसान से सुरक्षा मिलती है। आपको कीड़े और रोग के कारण नुकसान होने पर भी बीमा कवर मिलता है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उनकी निरंतर इनकम होना जरूरी है। इसलिए सरकार की इस योजना को काफी अहम माना जाता है। सरकार ने 13 जनवरी 2016 को फसल बीमा योजना को मंजूरी दी थी।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications