Account can be operated without depositing money in PPF: देश में इनकम टैक्स बचाने वाली जितनी भी योजनाएं हैं, उनमें से सबसे अच्छी योजनाओं में से एक है पीपीएफ। यहां पर बहुत ही अच्छा ब्याज मिलता है और साथ ही यह ब्याज टैक्स फ्री भी होता है। वहीं पीपीएफ में एक विकल्प होता है कि यहां पर बिना पैसे जमा किए भी टैक्स फ्री ब्याज पाया जा सकता है।
पीपीएफ एक 15 साल की जमा योजना है। यहां पर हर साल 1 बार पैसा जमा करना जरूरी होता है। साल में पीपीएफ में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। 15 साल के बाद ब्याज के साथ यह पैसा वापस लिया जा सकता है। लेकिन यहां पर 15 साल के बाद पैसा वापस लेने के अलावा दो विकल्प और मिलते हैं। इसमें से एक विकल्प होता है कि पीपीएफ को 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए। साथ में इस 5 साल के दौरान पैसा जमा किया जाए।

लेकिन एक और विकल्प भी मिलता है कि पीपीएफ को आगे बढ़ा दिया जाए, लेकिन आगे से इसमें पैसे जमा करने का विकल्प न लिया जाए। यानी बिना पैसे जमा किए यह पीपीएफ खाता चलता रहे। ऐसे में आपके पीपीएफ में जमा पैसे पर हर साल आपको ब्याज मिलता रहेगा, और यह ब्याज भी पूरा टैक्स फ्री होगा।
अगर आप बिना पैसे जमा किए अपने पीपीएफ को आगे बढ़ाते हैं, तो आपके पास हर साल एक बार पैसे निकालने की सुविधा भी रहती है। वहीं आप को अगर पैसों की जरूरत है तो आप अपना पूरा पैसा एक साथ भी किसी भी वक्त निकाल सकते हैं।
इस वक्त पीपीएफ में 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अगर कोई व्यक्ति 5000 रुपये महीना यानी 60,000 रुपये सालाना पीपीएफ में जमा करें तो उसे 15 साल के बाद करीब 16.27 लाख रुपये वापस मिल सकता है। इसमें से आपका जमा 9 लाख रुपये होगा, वहीं ब्याज के रूप में करीब 7.27 लाख रुपये मिलेगा। यह ब्याज पूरी तरह से टैक्स फ्री भी होगा।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications