नयी दिल्ली। स्मार्टफोन के आने के बाद से लोगों के मोबाइल इस्तेमाल करने की टाइमिंग में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। अब वे समय आ चुका है, जब लोगों को कोई काम न भी हो तो भी वे घंटों मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। यूट्यूब, व्हाट्सएप, टिक टोक और पबजी जैसे गैम्स लोगों को मोबाइल पर चिपके रहने के लिए मजबूर कर देते हैं। मोबाइल के अधिक इस्तेमाल के कारण लोगों को 4000-5000 एमएएच की बैटरी भी कम लगने लगी है। यही वजह है कि अब लोग अपने साथ पावर बैंक भी रखते हैं। मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ने से पावर बैंक की भी डिमांड बढ़ी है। पावर बैंक एक ऐसा डिवाइस है जिसमें आप एक तरह से पावर जमा करते हो और फिर उसी पावर से मोबाइल चार्ज हो जाता है। पावर बैंक में रिचार्जेबल बैटरी होती है, जिससे स्मार्टफोन को फास्ट चार्ज किया जा सकता है। मगर ध्यान रहे कि पावर बैंक ब्लास्ट भी हो सकता है। आपको उससे बचने के लिए कुछ चीजों पर ध्यान देना होगा।
बैग में न रखें
कोशिश करें कि पावर बैंक को बैग में न रखें। दरअसल कई ऐसे मामले सामने आए हैं कि बैग में रखने से पावर बैंक गर्म हो जाता है। गर्म होने की वजह से ही इसके ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अपने साथ पावर बैंक को ले जाते समय ऐसी जगह रखें जहां इसे थोड़ी हवा मिलता है। इसके लिए बैग में जाली वाली पॉकेट बेस्ट है।
गर्म जगह बिल्कुल न रखें
जैसा कि बताया गया कि पावर बैंक के गर्म होने से ही इसके ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए ऐसी जगह पावर रखने की गलती न करें जो पहले से ही गर्म हो। जैसे कि फ्रिज के आस-पास, इंवर्टर के करीब या उसके ऊपर। फ्रिज जैसे उपकरणों से वैसे ही हीट निकलती है, जो पावर बैंक को और अधिक गर्म कर सकते हैं। पावर बैंक को जहां तक हो सके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ते नजदीक न रखें।
बैटरी न होने दें कम
ध्यान रहे कि पावर बैंक की बैटरी कम होने पर इसका इस्तेमाल करना भी नुकसानदेह है। इसलिए कोशिश करें कि बैटरी कम होने से पहले ही आप इसे चार्ज कर लें। एक्सपर्ट बताते हैं पावर बैंक की बैटरी जब 20 फीसदी बची हो तभी इसे चार्ज कर लें। इससे आपके डिवाइस की बैटरी पर प्रेशर नहीं पड़ता और वो कूल यानी ठंडा रहता है। ये अगर डिस्चार्ज हो जाए तो इससे इसकी बैटरी पर दबाव पड़ता है और ब्लास्ट की संभावना काफी बढ़ जाती है।
पानी से बचाना जरूरी
किसी भी हाल में पावर बैंक को पानी से न भीगने दें। पावर बैंक वॉटर प्रूफ नहीं होते। इससे आपको अपने पावर बैंक को पानी से सुरक्षित रखना ही होगा। दरअसल पावर बैंक के सर्किट में पानी जाने से जब आप इसे चार्ज करेंगे तो यह काफी गर्म हो जा सकता है और इसमें ब्लास्ट का खतरा काफी बढ़ जाएगा। पावर बैंक एक सहूलियत वाली चीज है, मगर आपको इसे इस्तेमाल करने के लिए इन जरूरी बातों पर ध्यान देना होगा। वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
