पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। भारत की डाक सेवा दुनिया भर में सबसे बड़ी डाक सेवा है।
नई दिल्ली: पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। भारत की डाक सेवा दुनिया भर में सबसे बड़ी डाक सेवा है। भारत में करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। इसके बावजूद कई इलाके ऐसे हैं, जहां डाकघर खोलने की जरूरत है। इसी कमी को दूर करने के लिए पोस्टल विभाग पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी खोलने का मौका देता है। अगर आप अपना काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेकर अपने इस अधूरी इच्छा को पूरी कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने शानदार कमाई कर सकते हैं।

सिर्फ 5000 रुपए खर्च कर करें मोटी कमाई
अच्छी बात तो ये है कि कम लागत में ही बंपर मुनाफे का स्कोप भी है। पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 5,000 रुपए खर्च करने होंगे। इस स्कीम के तरह दो तरह की फ्रैंचाइजी दी जा रही है। पहला आउटलेट फ्रेंचाइजी और दूसरी है पोस्टल एजेंट की फ्रैंजाइजी, दोनों में फर्क है। तो यदि आप रोजगार की तलाश में है, तो ऐसे में यह आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।
दो तरही की होती है फ्रेंचाइजी
पोस्ट ऑफिस इस समय दो तरही की फ्रेंचाइजी देता है। पहली आउटलेट फ्रेंचाइजी है और दूसरी पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी है। आप इन दोनों में से कोई भी फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई कर सकते हो। जहां पोस्ट ऑफिस खोलने की जरूरत तो है, लेकिन वहां पोस्ट ऑफिस खोला नहीं जा सकता तो वहां लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए फ्रेंचाइज आउटलेट खोला जाता है। इसके अलावा ऐसे एजेंट्स जो शहरी और ग्रामीण इलाकों में पोस्टल स्टेम्प्स और स्टेशनरी घर-घर पहुंचाते हैं। इसको पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी के नाम से जाना जाता है।
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए ऐसे करें आवेदन
- आपको सबसे पहले इस लिंक पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए आपको आवेदन करना होगा। इसके लिए आप https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf इसके ऑफिशियल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- यहां क्लिक करने बाद आपको फार्म डाउनलोड करना होगा।
- फार्म भरकर आप आवेदन कर सकते हैं।
- आपको बता दें जिन भी लोगों को चुना जाएगा उनको पोस्ट डिपार्टमेंट के साथ एक एमओयू साइन करना होता है। इसके बाद ही वह ग्राहकों को सुविधाएं दे सकेंगे।
8वीं पास होना जरूरी, फ्रेंचाइजी लेने के लिए ये है शर्त
पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी कोई भारतीय नागरिक ले सकता है। लेकिन इसके लिए कम से कम 18 साल तक की उम्र और आठवीं पास होना जरूरी है। किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास वयस्क फ्रैंचाइजी ले सकता है। पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए आपको 5000 रुपये सिक्यॉरिटी के तौर पर जमा करने होते है। फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आपको आपके काम के हिसाब से एक निश्चित कमीशन दिया जाता है।
फ्रैंचाइजी लेने के बाद क्या-क्या करना होगा काम
फ्रैंचाइजी लेने के बाद आपको डाकघर में मिलने वाले तमाम छोटी-बड़ी सुविधाएं मुहैया करवानी होंगी। इसमें स्टांप, स्टेशनरी, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके लिए आप फ्रैंचाइजी आउटलेट भी खोल सकते हैं या फिर पोस्टल एजेंट बनकर घर-घर जाकर भी यह काम कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की टॉप 9 सेविंग्स स्कीम ब्याज दरें
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) 7.6%
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस) 7.4%
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) 6.8%
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) 7.1%
किसान विकास पत्र (केवीपी) 6.9%
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (पीओएमआईएस) 6.6%
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट 4%
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 6.7%
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट 5.8%
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications