नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के मद्देनजर सरकार ने गरीबों की मदद करने के लिए पैसे देने की शुरुआत की। सरकार ने देश की 20.6 करोड़ महिलाओं, जिनके खाते जनधन योजना के अंतर्गत आते हैं, के खातों में तीन महीनों तक 500-500 रुपये भेजने का ऐलान किया है। सरकार ने इसकी पहली 500 रुपये की किस्त भेज भी दी है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि फिलहाल केवल महिला खाताधारकों को यह पैसे दिए गए हैं, मगर कयासों के बीच कुछ ऐसी भी खबरें कि उन परिवारों को भी ये आर्थिक मदद दी जा सकती है, जिनमें महिलाओं का बैंक खाता नहीं है। मगर उनका क्या जिनका खाता जनधन योजना के तहत नहीं खुलवाया गया। यदि आपका खाता इस योजना के तहत नहीं आता तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने पुराने खाते को इस योजना के तहत ला सकते हैं। यानी आपका बैंक अकाउंट जनधन योजना का हिस्सा बन जाएगा और आपको भी इस योजना के सभी लाभ मिलने लगेंगे।
सिर्फ एक फॉर्म भरने से बन जाएगा काम
अगर आपका कोई पुराना बैंक खाता है जिसे आपने जनधन योजना के तहत नहीं खुलवाया तो इसे इस स्कीम के तहत लाना बहुत सरल है। इसके लिए आपको बैंक ब्रांच में जाकर रुपे कार्ड के लिए आवेदन करना होगा और एक फॉर्म भरते ही आपका बैंक अकाउंट जनधन योजना में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जन धन योजना के तहत बहुत सारे लाभ मिलते हैं। इसके तहत आपको सरकार की तरफ भेजी जा रही आर्थिक मदद भी मिल सकती है।
ओवरड्राफ्ट का मिलता है लाभ
बता दें कि अगर आपका जन धन खाता है तो आप ओवरड्राफ्ट के जरिए अपने खाते से अतिरिक्त 10000 रुपये तक निकाल सकते हैं। मगर ये सुविधा जन धन खाते के कुछ महीनों तक सही से रखरखाव के बाद ही मिलती है। एक नयी रिपोर्ट के अनुसार सरकार जन धन खातों पर ओवरड्राफ्ट की लिमिट बढ़ सकती है। इसके लिए सरकार की तरफ से बैंकों को जल्दी ही आदेश दिया जा सकता है। इसके अलावा ओवरड्राफ्ट की सुविधा अन्य बचत खातों पर भी दी जा सकती है। इससे सरकार का उद्देश्य लॉकडाउन में उन लोगों को फायदा पहुंचाना है, जिन्हें फ्री राशन और सिलेंडर या जन धन खाते में पैसों का फायदा नहीं मिला है।
जनधन योजना के मिलेंगे ढेरों फाएदे
- मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं
- 30000 रुपये तक का लाइफ कवर, जो लाभार्थी की मृत्यु पर योगयता शर्ते पूरी होने पर मिलता है
- देश भर में पैसों के ट्रांसफर की सुविधा
- 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर
- सरकारी योजनाओं के फायदों का सीधा पैसा खाते में
- बीमा, पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना आसान
- जमा राशि पर ब्याज मिलता है
- ये योजना ग्रामीण और शहरी सभी लोगों के लिए है
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
