अगर आपका खाता पीएनबी में है तो यह खबर जरूर पढ़ें। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी अपने ग्राहकों के पैसों को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर अलर्ट करते रहते हैं।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता पीएनबी में है तो यह खबर जरूर पढ़ें। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी अपने ग्राहकों के पैसों को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर अलर्ट करते रहते हैं। बता दें कि सरकारी बैंक पीएनबी ग्राहकों के पैसों को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इतना ही नहीं अपने ग्राहकों को जागरूक करने के लिए बैंक सोशल एकाउंट्स पर कई तरह की जानकारियां देता है। जिससे ग्राहक जागरूक रहे और किसी फ्रॉड में फंसने से बच सकें। मालूम हो कि हाल ही में पीएनबी ने चेकबुक और पासबुक को लेकर एक ज़रूरी जानकारी दी है।
ग्राहकों को ट्वीट के जरिए बैंक ने दी जानकारी
हाल ही हुए बैंकों के मर्जर के बाद पीएनबी ग्राहकों के खाते में कई तरह के बदलाव हुए हैं। इस बदलाव के बाद बैंक ने चेकबुक और पासबुक के बारे में ग्राहकों को बताया है। पीएनबी ने ट्वीट के मुताबिक, अब ग्राहक बिना किसी चिंता के अपनी मौजूदा चेक बुक और पासबुक का उपयोग करे। किसी भी प्रकार के बदलाव होने पर,आपको पहले से सूचित किया जाएगा। तब तक हमारी सेवाओं का आनंद लें। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक https://tinyurl.com/tkakqsp कर सकते हैं।
पीएनबी में इन बैंकों का होना है विलय
वित्त मंत्रालय ने हाल ही में 10 सरकारी बैंकों के विलय को मंजूरी दी है। इसी के तहत पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय होना है। मालूम हो कि विलय के बाद पंजाब नेशनल बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक हो जाएगा। इस बैंक का कुल बिजनेस साइज करीब 17.94 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा। फिलहाल भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक, जिसका कुल बिजनेस करीब 52 लाख करोड़ रुपये का है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा देश की तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बनन जाएगा। इसके बाद केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडिया बैंक का नंबर होगा। अन्य सरकारी बैंकों में सेंट्रल बैंके ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंद बैंक का शामिल हैं।
पीएनबी ग्राहक जानें क्या करें, क्या नहीं?
- पीएनबी बैंक ने अपने ग्राहकों को जालसाजों से बचने के लिए जरूरी उपाय बताए हैं। पीएनबी ने कहा कि ग्राहक किसी को फोन कॉल/ई-मेल/एसएमएस/ वेब लिंक पर अपनी पर्सनल डिटेल्स न दें।
- इंटरनेट सर्च इंजन पर दिए गए नंबर पर विश्वास न करें। अनऑथोराइज्ड मोबाइल ऐप अपने फोन में इंस्टॉल न करें।
- वहीं बैंक से संबंधित किसी जानकारी के लिए https://www.pnbindia.in/ पर विजिट करें।
- बैंक के ऑथोराइज्ड ऐप ही आदि इंस्टॉल करें।
- ग्राहकों को बैंक की ऑफिशियल साइट पर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
- वहीं, किसी और तरह की जानकारी के लिए आप पंजाब नेशनल बैंक कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर- 1800 180 2222 पर ही संपर्क करें।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
