PM Vishwakarma Yojana: विश्वकर्मा जयंती हर साल देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। यह दिन उन कारीगरों और शिल्पकारों के लिए बेहद खास होता है जो अपनी कला और मेहनत से समाज के लिए जरूरतबंद चीजें बनाते हैं। साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी मौके पर पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी। आज यह योजना लाखों कारीगरों और दस्तकारों के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का बड़ा जरिया बन चुकी है।

लाखों लोगों ने लिया फायदा
सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो सालों में करीब 30 लाख कारीगरों और शिल्पकारों ने इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से लगभग 26 लाख लोगों की स्किल वेरिफिकेशन पूरी हो चुकी है। वहीं, करीब 22.67 लाख यानी 86% लाभार्थियों ने बेसिक ट्रेनिंग भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?
यह योजना खासकर उन लोगों के लिए है जो परंपरागत कौशल रखते हैं। इसमें कुल 18 ट्रेड्स शामिल किए गए हैं। सुनार, लोहार, नाई, चर्मकार, बढ़ई, राजमिस्त्री आदि जैसे व्यवसाय से जुड़े लोग इस योजना में फायदा उठा सकते हैं।
क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?
योजना का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि कारीगरों को आधुनिक तकनीक और बाजार से जोड़ना भी है। इसके तहत बेसिक और एडवांस स्किल ट्रेनिंग दी जाती है। 15,000 रुपए का टूलकिट इंसेंटिव मिलता है। बिना गारंटी लोन उपलब्ध कराया जाता है। डिजिटल भुगतान पर विशेष इनसेंटिव दिए जाते हैं। ब्रांड प्रमोशन और मार्केट लिंकज का अवसर भी मिलता है। इन सुविधाओं की मदद से कारीगर अपनी प्रोडक्टिविटी और काम की क्वालिटी दोनों बेहतर कर पा रहे हैं।
ट्रेनिंग के दौरान भी मिलेगा पैसा
लाभार्थियों को ट्रेनिंग देने के लिए मास्टर ट्रेनरों की मदद ली जाती है। इस दौरान उन्हें 500 रुपए प्रतिदिन स्टाइपेंड दिया जाता है। साथ ही उन्हें पीएम विश्वकर्मा आईडी कार्ड और सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है।
दो चरणों में लोन की सुविधा
कारीगर अपने कारोबार को शुरू या बढ़ाने के लिए इस योजना से लोन ले सकते हैं। पहले चरण में 1 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। कारोबार के विस्तार के लिए दूसरे चरण में 2 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। यह लोन मात्र 5% ब्याज दर पर मिलता है, जिससे छोटे कारीगरों के लिए यह एक बड़ा सहारा बनता है।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
योजना से जुड़ने के लिए कारीगर को नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाना होता है। वहां CSC एजेंट आधार और बायोमेट्रिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करते हैं।
पीएम विश्वकर्मा योजना देश के परंपरागत कारीगरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। आधुनिक ट्रेनिंग, औजार, आसान लोन और बाजार से जुड़ने के मौके इस योजना को खास बनाते हैं। आने वाले समय में यह योजना न केवल लाखों लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी बल्कि भारत की पारंपरिक कला और कौशल को भी नई पहचान दिलाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications