Pradhan Mantri Ujjwala Scheme 2.0: भारत सरकार के द्वारा हर घर में गैस सिलेंडर देने की पहले कार्यकाल से ही शुरू हो चुकी है। हालांकि अब सरकार ने इसे अपग्रेड करके और भी ज्यादा बेहतर बना दिया है। केंद्र सरकार के द्वारा देश के तमाम तरह के लोगों को सुविधा मुहैया कराने के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें से कुछ खास स्कीम सिर्फ महिलाओं या फिर वर्ग विशेष के लिए भी होती है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 भी इसी का एक हिस्सा है। इसके तहत सरकार को के द्वारा महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन और गैस सिलेंडर दिया जाता है। हालांकि इसके लिए कई शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है। आज हम आपको इसी योजना के बारे में बता रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना का लाभ हर उस महिला के द्वारा उठाए जा सकता है, जिसकी उम्र 18 साल से ऊपर है। इस योजना के तहत महिलाओं को एक नहीं बल्कि तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाते हैं।
गौरतलब है कि इस योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ता है। इस योजना में जो भी महिला गरीबी रेखा से नीचे आती हैं, उन्हें नि:शुल्क यानी फ्री सिलेंडर दिया जाता है और गैस कनेक्शन का भी कोई चार्ज नहीं लगता है।
कौन-कौन कर सकता है अप्लाई
सरकार द्वारा लागू किए गए नियम के अनुसार सिर्फ उन महिलाओं को ही इस नियम क लाभ मिल सकता है, जो इसके क्राइटेरिया में आती हैं। उज्ज्वला योजना 2.0 का फायदा खासतौर से उन महिलाओं को मिलता है, जिनके घर में पहले से कोई भी गैस कनेक्शन नहीं है। यानी अगर आपके पास पहले से गैस कनेक्शन है तो इस योजना का लाभ आपको नहीं मिलता है।
इस योजना के तहत सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आदिवासी और गरीबी रेखा से नीचे से आने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठाने की सूची में शामिल हैं।
इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
आइए आपको बताते हैं कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत लाभ उठाने के लिए आपको अप्लाई करना होता है।
इस उज्ज्वला योजना के लिए आपको आवेदन करना है तो कई जरूर कागजात की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसके अलावा आपकी ई-केवाईसी होना जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए आपके पास राशन कार्ड का होना बहुत जरूरी है।
इसमें अ्प्लाई करने के लिए आपको वेबसाइट पर जाना होता है। इसके लिए आपको सरकार की वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद उज्जवला योजना 2.0 के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को चुनना होगा।
डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी चुनने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भी देना होता है। इसके अलावा दूसरी तमाम तरह की जानकारी भी भरनी होती है। ये प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको रिफरेंस नंबर अलॉट किया जाता है।
इसके आद आपके मोबाइल नंबर पर कॉल आता है और आपको गैस कनेक्शन लगने की जानकारी दी जाती है और फिर कनेक्शन लगाया जाता है।
इस योजना के तहत महिलाओं को एक नहीं बल्कि 3 गैस सिलेंडर मिल सकते हैं। इससे सरकार घर की महिलाओं को शसक्त बनाने के लिए जानी जाती हैं।
इस योजना के तहत बिना किसी तरह का शुल्क दिए महिलाओं को गैस सिलेंडर मिल जाता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
