नई दिल्ली। लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा के साथ ही आज पीएम नरेन्द्र मोदी ने करोड़ों कामगारों के हित में बड़ी अपील की है। पीएम मोदी ने आज अपने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान घोषणा की है कि लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया जा रहा है। लेकिन इसी के साथ उन्होंने इस कठिन समय में कंपनियों से अपील की है कि वह अपने कर्मचारियों को नौकरी से न निकालें। लॉकडाउन के दौरान इस तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि कंपनियां अपने नुकसान के चलते कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मोदी ने आज यह अपील की है। हालांकि लॉकडाउन के दूसरे दौर में कुछ छूट मिलने की संभावना नजर आ रही है। इस बारे में कल यानी 15 अप्रैल को सरकार की तरफ से गाइडलाइंस जारी की जाएगी। उम्मीद है कि इसमें इंडस्ट्री को कुछ राहत दी जाएगी, जिससे उनका काम का रुका पहिया चलने लगे।
ये है पीएम मोदी की अपील
लॉकडाउन बढ़ने की वजह से पीएम मोदी ने देश के सभी कारोबारियों से अनुरोध किया है कि वो इस दौरान अपनी कंपनी से कर्मचारियों की छंटनी ना करें। 3 मई को जब लॉकाउन खत्म होगा, तब एक महीना से ज्यादा हो जाएगा। लॉकडाउन बढ़ाने पर पीएम मोदी ने देश के सभी कारोबियों से अनुरोध किया है कि वो अपने कर्मचारियों का खयाल रखें। पीएम मोदी ने जब देश में पहली बार लॉकडाउन की घोषणा की थी, तब भी उन्होंने ऐसी ही अपील की थी। पीएम मोदी बार-बार कारोबारियों से गुजारिश कर रहे हैं कि वह लॉकडाउन के दौरान कंपनियां अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता न दिखाएं।
लॉकडाउन से पड़ रहा खराब असर
देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही सुस्त चल रही थी। इस बीच कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगाना पड़ा। लेकिन इससे अर्थव्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। कई इंडस्ट्रीज संकट के दौर से गुजर रही हैं। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि कोरोना वायरस की वजह से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। लेकिन भारत के प्रत्येक नागिरक की जिंदगी बचाना पहला कर्तव्य है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अब हमें और सतर्क रहने की जरूरत है।
कोरोना वायरस का अभी है काफी प्रकोप
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 10,000 के ऊपर निकल गया है। कोरोना वायरस की वजह से अगले कुछ काफी अहम हैं। इसीलिए देश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अंकुश लगता है या नहीं। इससे तस्वीर साफ होगी कि लॉकडाउन घोषित करने से कितनी सफलता मिली है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
