Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi News: जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करने होने वाली है।
केंद्र द्वारा जारी किए गए पिछले आकड़ों के मुताबिक सरकार के द्वारा पीएम किसान के योजना के तहत देश के 11 करोड़ किसानों के खाते में पैसे भेजे गए हैं।
अगर आपको भी इस योजना के तहत 16वीं किस्त में पैसे मिले थे लेकिन इस बार आने वाली लाभार्थियों की लिस्ट में अगर आपका नाम नहीं होगा तो उसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

चलिए आपको बताते हैं कि अगर आपका लाभार्थियों की लिस्ट में नाम शामिल नहीं होगा तो ऐसे में आप क्या कर सकते हैं जिससे आपको 17वीं किस्त में पैसे मिल पाएं। हम आपको बताएंगे कि आपके पैसे न आने के पीछे की वजह क्या है और उसके बारे में शिकायत आप कैसे कर सकते हैं।
अगर लाभार्थियों की लिस्ट में नहीं शामिल है नाम
आपको बता दें कि इस स्कीम में सरकार किसानों को किस्तों में सालाना 6,000 रुपये की राशि देता है। इस योजना के तहत 15वीं किस्त 15 नवंबर, 2023 को जारी की गई थी।
वहीं, 28 फरवरी 2024 को किसानों के अकाउंट में 16वीं किस्त आ गई है लेकिन अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त आपके अकाउंट में नहीं आती है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आप बेहद आसानी से यह पता कर सकते हैं कि पैसे न आने के पीछे की मुख्य वजह क्या है और फिर 17वीं किस्त की लाभार्थियों की लिस्ट में भी नाम नहीं होने पर आपको बस एक काम करना होगा।
इसके लिए किसानों को अपने ई केवाईसी और आधार को बैंक से लिंक करना होगा।
आपके अकाउंट में नहीं आए हैं पैसे तो हो सकता है यह कारण
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये मिलते हैं। जल्द ही 17वीं किस्त भी जारी की जाएगी लेकिन 17वीं किस्त जारी होने के बाद भी अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं आते हैं तो ऐसा हो सकता है कि आपका केवाईसी और आधार लिंक न हो।
ये काम करना है जरूरी
अगर आपको किस्त नहीं मिलती है तो सरकार ने आपको पहले से ही कई सारे ऑप्शन भी दिए हुए हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले मोबाइल फोन में पीएम किसान एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा और फिर आपको केवाईसी करने में आसानी होगी।
वहीं, अगर आप स्मार्टफोन से इस प्रोसेस को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आप सामन्य सेवा केंद्र पर जा सकते हैं और अपनी ई केवाईसी के साथ आधार को अपडेट करवा सकते हैं।
आप यह काम अगर पूरा कर लेते हैं तो आप अपनी वित्तीय किस्त को फिर से शुरू कर सकते हैं। इसके बाद आपके अकाउंट में फिर से किस्त आने लगेगी।
इन फोन नंबर पर करें संपर्क
इसके अलावा अगर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी किस्त से संबंधित हो रही है तो आप सरकार के द्वारा बताए गए पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
ये नंबर हैं- 55261, 1800115526 या फिर 011-23381092। इन नंबरों पर आप संपर्क करके योजना से संबंधित पूछताछ कर सकते हैं। इसके अलावा आप pmkisan [email protected] पर भी संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications