प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि स्कीम की अगली किश्त ठीक 21 दिन दिन बाद 1 अगस्त से आनी शुरू हो जाएगी। छठीं किश्त करीब 10 करोड़ किसानों तक पहुंचेगी।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि स्कीम की अगली किश्त ठीक 21 दिन दिन बाद 1 अगस्त से आनी शुरू हो जाएगी। छठीं किश्त करीब 10 करोड़ किसानों तक पहुंचेगी। लेकिन आवेदन में देर हुई या इसमें कोई गड़बड़ी पाई गई तो यह लाभ लेने से चूक जाएंगे। इसलिए बेहतर है कि समय रहते अपना स्टेटस चेक कर लें। बता दें कि पिछले साल फरवरी में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नाम से स्कीम चलाई थी।

रिकॉर्ड गड़बड़ी होगी तो नहीं मिलेगा योजना का लाभ
इस स्कीम के तहत योग्य किसानों को हर साल 3 किस्त में 6000 रुपये दिए जा रहे हैं। जिन लोगों ने हाल ही में आवेदन किया है वे भी अपना रिकॉर्ड चेक कर लें। आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में नाम आदि चेक कर लें। ताकि पैसा मिलने में दिक्कत न हो। बता दें कि रिकॉर्ड में कोई भी गड़बड़ी होगी तो निश्चित तौर पर आपको योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। पहले ही 1.3 करोड़ किसानों को आवेदन करने के बाद भी सिर्फ इसलिए पैसा नहीं मिल सका क्योंकि या तो उनके रिकॉर्ड में गड़बड़ी है या फिर आधार कार्ड नहीं है।
कब-कब आती है किस्त
सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को 6000 रुपये कह मदद करती है। अलग अलग 3 किस्तों में किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किया जाता है। पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और वहीं तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर तक किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है।
ऐसे चेक करें रिकॉर्ड ठीक है या नहीं
इसके लिए सरकारी पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की ऑफीशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर सारी जानकारी दी गई है।
वेबसाइट को लॉग इन करना होगा। इसमें दिए गए फार्मर कार्नर वाले टैब में क्लिक करना होगा।
अगर आपने पहले आवेदन किया है और आपका आधार ठीक से अपलोड नहीं हुआ है या किसी वजह से आधार नंबर गलत दर्ज हो गया है तो इसकी जानकारी इसमें मिल जाएगी।
इन चार स्टेप में ऐसे चेक करें स्टेटस
स्टेप 1: स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर जाएं। ये पोर्टल pmkisan.gov.in है।
स्टेप 2: पोर्टल पर जाने के बाद, बार में बने "Farmer's corner" पर क्लिक करें।
स्टेप 3 :- "Farmer's corner" पर क्लिक करने के बाद आप देख पाएंगे वहां पर तीन ऑप्शन हैं। उसमें से "Benificary status" पर क्लिक करें।
स्टेप 4: "Beneficiary Status" पर क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमें नजर तीन चीजें नजर आएंगी।
- आधार नंबर (Check PM kisan Samman Yojna status by Aadhar Number)
- अकाउंट नंबर(Check PM kisan Samman Yojna status by Account Number)
- फोन नंबर(Check PM kisan Samman Yojna status by Mobile Number)
इन तीनों में से जो भी इन्फॉर्मेशन डाली है उसके ऑप्शन पर टिक करके क्लिक कर दें आपका स्टेटस आ जाएगा।
इन फोन नंबर पर करें संपर्क
यह मोदी सरकार की सबसे बड़ी किसान स्कीम है इसलिए किसानों को कई तरह की सहूलियतें भी दी गईं हैं। इसी में एक है हेल्पलाइन नंबर। जिसके जरिए देश के किसी भी हिस्से का किसान सीधे कृषि मंत्रालय से संपर्क कर सकता है।
- पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर 011-24300606
- पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
- पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
- पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011-23381092, 23382401
- पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
- ई-मेल आईडी: [email protected]
इन कंडीशन में नहीं मिलता है लाभ
- अगर कोई किसान खेती करता है लेकिन वह खेत उसके नाम न होकर उसके पिता या दादा के नाम हो तो उसे 6000 रुपये सालाना का लाभ नहीं मिलेगा। वह जमीन किसान के नाम होनी चाहिए।
- अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करता है, तो भी उसे भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है।
- सभी संस्थागत भूमि धारक भी इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे।
- अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।
- राज्य/केंद्र सरकार के साथ-साथ पीएसयू और सरकारी स्वायत्त निकायों के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी होने पर भी योजना के लाभ के दायरे में नहीं आएंगे।
- डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट्स और वकील जैसे प्रोफेशनल्स को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा, भले ही वह किसानी भी करते हों।
- 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
- अंतिम मूल्यांकन वर्ष में इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले पेशेवरों को भी योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।
- किसान परिवार में कोई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशंस, जिला पंचायत में हो तो भी इसके दायरे से बाहर होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications