मोदी सरकार की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम ने इतिहास रचा है। पीएम किसान योजना एक ऐसी योजना है जो किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
नई दिल्ली: मोदी सरकार की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम ने इतिहास रचा है। पीएम किसान योजना एक ऐसी योजना है जो किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस योजना के तहत किसानों के खातों में सीधा पैसा ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना से देश का कोई भी किसान जुड़कर सालाना 6000 रुपये पा सकता है। PM-Kisan : इस Mobile App पर मिलेगी पूरी जानकारी, जानिए खासियत ये भी पढ़ें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों के बैंक खातों में हर साल 6000 रुपये जमा करती है। सरकार इन पैसों को साल भर में 3 किस्तों में भेजती है। मालूम हो कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक सितंबर तक देश के 10 करोड़ 65 लाख से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। हाल ही में 30 दिन में ही मोदी सरकार ने 38 लाख से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में 2000-2000 रुपये भेज दिए हैं। अगर आप ने भी अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्दी रजिस्ट्रेशन करा लें।
सालान 6000 रुपये लेने के लिए होनी चाहिए 5 एकड़ खेती
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केवल उन्हीं किसानों को इसका फायदा मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य खेती हो। बता दें कि अब सरकार ने जोत की सीमा को खत्म कर दी है। लेकिन अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।
बेवसाइट के जरिये करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप खुद घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पीएम किसान मोबाइल ऐप ऐसे करें डाउनलोड
पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना बहुत आसान है, बस आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
स्टेप 1 - अपने मोबाइल में प्ले स्टोर एप्लिकेशन पर जाएं।
स्टेप 2 - इसके बाद आपको पीएम-किसान मोबाइल ऐप टाइप करना है।
स्टेप 3 - पीएम-किसान मोबाइल ऐप स्क्रीन पर दिखाई देगा, बस इसे डाउनलोड करें।
वहीं अगर आपको यह ऐप प्ले स्टोर में नहीं मिलती है, तो आप इसे नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.project.pmkisan&hl=en_IN
आपको एप नया किसान पंजीकरण, लाभार्थी की स्थिति, आधार में संशोधन की सुविधा, स्वपंजीकृत किसानों की स्थिति, पीएम किसान हेल्पलाइन आदि की सुविधाएं मिलेंगी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
