नई दिल्ली, मई 23। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से 2-2 हजार रु की 8 किस्तें दी जा चुकी हैं। अंतिम और आठवीं किस्त इसी महीने 14 तारीख को पीएम मोदी द्वारा जारी की गई। मगर हर बार ऐसा होता है कि सभी किसानों को इस योजना की किस्त नहीं पहुंचती। बल्कि ढेरों किसानों को इंतजार और इसकी शिकायत करनी पड़ती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है या इस बार आपको पैसा नहीं मिला तो इसके 5 बड़े कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं 5 कारणों के बारे में।
इंग्लिश में होना चाहिए नाम
पीएम किसान योजना के तहत किसान का नाम इंग्लिश में होना बेहद जरूरी है। अगर किसान का नाम आवेदन में हिंदी में है तो उनके लिए जरूरी है कि वे इसे बदलें। ये पैसा न मिलने की एक सामान्य वजह है।
दो जगह नाम अलग होना
आवेदन में अगर आवेदक का जो नाम है, वो उसके बैंक अकाउंट में मौजूद नाम से अलग हो तो दिक्कत होगी। इस तरह पैसा नहीं मिल पाएगा। इसलिए आवेदक के लिए जरूरी है कि बैंक शाखा जा कर वहां अपना नाम आधार और आवेदन में मौजूद नाम जैसा ही अपडेट कराए।
आईएफसी कोड में गलती
अकसर लोग जल्दबाजी में बैंक का सही आईएफएससी कोड नहीं लिखते। अगर आपने भी यही गलती की है तो इसे तुरंत चेक करके दुरुस्त करें।
सही होना चाहिए बैंक अकाउंट नंबर
पीएम किसान योजना का फायदा उठाने के लिए आपका बैंक अकाउंट नंबर सही होना चाहिए। अगर इसमें जमा भी गड़बड़ी हुई तो आपको पैसा नहीं मिलेगा।
गांव का नाम होना चाहिए सही
आवेदन में आपके गांव का नाम भी एक दम सही होना चाहिए। गांव के नाम में जरा सी भी गलती आपको भारी पड़ेगी। आपको योजना का पैसा नहीं मिलेगा।
कैसे करें गलती ठीक
अगर इनमें से किसी गलती के चलते आपको पीएम किसान योजना का पैसा नहीं मिल रहा तो इनमें सुधार करना होगा। इसके लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी है। आधार वेरिफिकेशन के लिए आपको करीब सीएससी सेंटर, वसुधा केंद्र या सहज केंद्र जाना होगा।
हेल्पलाइन से लें जरूरी जानकारी
यहां हम आपके साथ पीएम किसान योजना से जुड़े कई जरूरी नंबर शेयर कर रहे हैं। आप पीएम किसान टोल फ्री नंबर - 18001155266, पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर - 155261, पीएम किसान लैंडलाइन नंबर - 011-23381092, 23382401, पीएम किसान नई हेल्पलाइन - 011-24300606, पीएम किसान की एक अन्य हेल्पलाइन - 0120-6025109 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही आप ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर मेल भी भेज सकते हैं। यहां से आपको योजना से जुड़ी मदद मिल जाएगी।
किस्त का स्टेटस कैस चेक करें :
- इसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं
- फिर मेनू बार में 'फार्मर कॉर्नर' पर क्लिक करें
- आपकी स्क्रीन पर तीन विकल्प दिखाई देंगे (ए) आधार संख्या, (बी) खाता संख्या, और (सी) मोबाइल नंबर। आप किसी भी विकल्प का उपयोग करके पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं
- इसके बाद 'गेट डेटा' विकल्प पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर पीएम-किसान स्टेटस दिखने लगेगा और आपको सभी ट्रांजेक्शन की एक लिस्ट मिल जाएगी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications