PM Kisan 19th Installment Date: 5 अक्टूबर, 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त किसानों के खातों तक पहुंच चुकी है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य देश के पात्र किसानों को उनके बैंक खातों में सालाना 6,000 रुपये जमा करके वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिसे तीन बराबर किस्तों में डिवाइड किया जाता है। जल्द ही 19वीं किस्त जारी होने वाली है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

जल्द जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त
अब 19वीं किस्त फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में आने का अनुमान है, हालांकि अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि का अभी भी इंतजार है। यह किस्त 1 फरवरी, 2025 को बजट 2025 के बाद दी जा सकती है।
पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के इच्छुक नए किसानों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए किसानों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने का ऑप्शन मिलता है या किसी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदकों को 'नए किसान रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करना होगा, आधार संख्या, राज्य, जिला, बैंक और व्यक्तिगत जानकारी सहित आवश्यक जानकारी भरनी होगी और फॉर्म जमा करना होगा। रिकॉर्ड के लिए जमा किए गए फॉर्म की एक कॉपी रखनी होगी।
पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करें
- किसान अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके इस पहल में भाग ले सकते हैं।
- इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। फिर 'नया किसान रजिस्ट्रेशन' विकल्प चुनें और
- अपना आधार, फोन नंबर और बैंक खाता जानकारी दें।
- इसके बाद भूमि प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक जैसे कोई भी रिलेटेड डॉक्यूमेंट अपलोड करें। अब वैरिफिकेशन के लिए अपना आवेदन जमा करें।
- एक बार वैरिफाइड होने के बाद, वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है इसे जानने से पहले ये समझना होगा कि किस्त किस नियम के तहत जारी होती है। दरअसल, योजना के अंतर्गत दी जाने वाली हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। इसी क्रम में 18वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हुई और इस हिसाब से अगली किस्त का समय फरवरी में बन रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications