PM kisan 17 Kist Kab Aayegi: भारत के किसान काफी लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान की 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। भारत के किसानों के लिए राहत की खबर यह है कि जून के महीने में उनके खाते में यह किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इस योजना के अनुसार, हर किसान जो इस योजना में रजिस्टर हुआ है उसे 2000 रुपए की धनराशि मिलेगी। हालांकि अगर आपको पैसों को लेकर कोई संदेह है तो आप लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।

करीब 9 करोड़ लोगों को मिला है फायदा
आपको बता दें कि यह योजना 1 दिसंबर 2018 को शुरू किया गया था और इस योजना के तहत देश के करीब 9 करोड़ गरीब किसानों को हर साल 6,000 रुपए की राशि मिलती है। यह राशि हर चार महीने में किसानों के खाते में सीधे क्रेडिट होती है।
इस दिन आ सकते हैं 17वीं किस्त के पैसे
लाभार्थी किसानों जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं अब उन सभी किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है।
हालांकि, अभी पूरे देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। 1 जून तक पूरे देश में वोटिंग हो जाएगी और 4 जून को लोकसभा चुनावों का रिजल्ट आ जाएगा। इसके बाद ही 17वीं किस्त के पैसे आपके अकाउंट में भेजे जाएंगे।
फरवरी में जारी की गई थी 16वीं किस्त
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी। इस किस्त का लाभ 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिला था।
इन किसानों के लिए 21 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। वहीं, बात करें अगर 15वीं किस्त की तो 15 नवंबर, 2023 को जारी की गई थी। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में 2000-2000 हजार रुपये मिलते हैं।
अगर आपका अभी तक इस योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो वह भी आप बहुत आसानी से करा सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
ऐसे करें पीएम किसान योजना के लिए रजिस्टर
रजिस्टर करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको होमपेज पर फार्मर्स कॉर्नर को सर्च करना होगा।
फिर आपको न्यू फार्मर रिजस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा।
आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड भी डालना होगा और फिर अपने राज्य को चेक करना होगा। इसके बाद प्रोसेस में अगले स्टेप पर जाना होगा।
अब आपको फॉर्म में सारी जानकारी भरनी होगी। बैंक अकाउंट और खेती से जुड़ी जानकारी भी सही से भरें। फिर फॉर्म को सबमिट करें। इसके बाद वेरिफिकेशन होगा और आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
ऐसे चेक करें स्टेटस
स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
फिर आपको इस वेबसाइट पर सारी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आपको यहां पर 'know your status' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
फिर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर को यहां भरना होगा और स्क्रीन पर आपको जो कैप्चा कोड दिखेगा उसे दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको सारी जानकारी भरनी होगी और Get Detail वाले बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा।
इसकी मदद से आप यह पता कर पाएंगे कि आपको अगली किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications