PM Internship Scheme: केंद्र सरकार की पीएम इंटर्नशिप स्कीम में अब तक 1.55 लाख से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके तहत 1 करोड़ युवाओं को आवेदन करने का मौका मिल रहा है। आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। चलिए इससे जुड़ी सारी जानकारी आपको देते हैं।

क्या है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना?
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) के जरिये आने वाले पांच साल में देश की टॉप 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को एक साल की इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से सभी 500 कंपनियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की तरफ से संचालित वेब पोर्टल पर लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की तरफ से इस योजना को संचालित किया जाता है।
कौन-कौन कर सकता है पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए अप्लाई?
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदकों को हाई स्कूल पास होना चाहिए और उनके पास आईटीआई से प्रमाण पत्र, पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए या बीफार्मा जैसी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन के समय उम्मीदवारों की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और ऑनलाइन या रिमोट शिक्षा कार्यक्रमों में नॉमिनेटेड छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए अप्लाई
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apminternship.mca.gov.in पर जाएं।
- फिर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन देखने के लिए होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और रजिस्ट्रेशन पेज तक पहुंचने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी जानकारी दर्ज करें। साथ ही सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और फिर फॉर्म जमा करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा करें।
- इसके बाद रजिस्टर करने के लिए सीधा लिंक दिया गया है। रजिस्टर या आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं है। एक बार जब कोई उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर लेता है, तो उसका बायोडाटा अपने आप तैयार हो जाएगा।
- आवेदक अपनी पसंद के आधार पर कम से कम पांच इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इतना मिलेगा हर महीने इस इंटर्नशिप से स्टाइपेंड
पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्न को इंटर्नशिप की 12 महीने की अवधि के दौरान 5,000 रुपये का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। यह स्टाइपेंड भाग लेने वाली कंपनियों के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योगदान के माध्यम से वित्त पोषित किया जाता है, जिसमें 500 रुपये कंपनी द्वारा और 4,500 रुपये सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं। मासिक स्टाइपेंड के अलावा, इंटर्न को इंटर्नशिप के दौरान अन्य खर्चों को कवर करने के लिए 6,000 रुपये का एकमुश्त वित्तीय अनुदान भी मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
