PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर पंजीकरण शुरू कर दिया है।
इच्छुक और ऐलिजिबल लोग पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारी 12 मार्च, 2025 है। अगर भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो फटाफट कर लें अपना रजिस्ट्रेशन।

इस योजना को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 अक्टूबर, 2024 को लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्किल डेवलपमेंट जैसे चीजों सिखाना है। इस योजना के लिए चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 6000 रुपए की रकम उपलब्ध कराई जाएगी और वे सभी ऑटोमोबाइल, तकनीक और वित्त जैसे अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों में काम करेंगे।
आवेदकों के लिए ऐलिजिबिलिटी
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए ऐलिजिबल होने के लिए आवेदकों को 21 से 24 वर्ष की आयु के बीच का भारतीय नागरिक होना चाहिए। उन्हें कम से कम 10वीं या 12वीं कक्षा पास होना चाहिए या उनके पास ग्रेजुएट या पीजी डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवेदकों को आधिकारिक PMIS वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर उन्हें पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना चाहिए और खुद को रजिस्टर्ड करने के लिए जरूरी डिटेल फिल करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद, उन्हें आवेदन पत्र को ध्यान से भरने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
अपना आवेदन पूरा करने के तरीके
लॉग इन करने के बाद उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपने आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरना चाहिए। फॉर्म पूरा करने के बाद उन्हें इसे ऑनलाइन जमा करना होगा। भविष्य के लिए इसकी प्रिन्टआउट कॉपी या फिर डाउनलोड करना सही रहेगा।
इस योजना का उद्देश्य युवा व्यक्तियों को भारत भर की लीडिंग कंपनियों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के माध्यम से जरूरी स्किल उपलब्ध करना है। इस पहल से अकेडमिक नालिज और उद्योग की जरूरत के बीच अंतर को पाटकर रोजगार क्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है। यह अवसर न केवल वजीफे के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करता है, बल्कि तकनीक और वित्त जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में रियल दुनिया के वर्क एनवाइरमेंट का कीमती अनुभव भी प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना भारत के युवाओं को अलग-अलग उद्योगों में सही योगदान देते हुए प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करके उन्हें मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत सरकार की इस योजना के माध्यम से लोगों काफी फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
