PM Fasal Bima Yojana 2025: खरीफ सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत फसलों का बीमा कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जो किसान अपनी फसल को मौसम की मार से बचाना चाहते हैं, उनके पास अब मौका है कि वे 31 जुलाई 2025 से पहले बीमा के लिए आवेदन कर लें।

केवल 2% देना होगा प्रीमियम
सरकार इस योजना में किसानों को बड़ी राहत देती है। बीमा कराने के लिए किसानों को केवल 2 प्रतिशत तक का प्रीमियम देना होता है, जबकि बाकी की राशि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर देती हैं। इससे किसानों को कम खर्च में बेहतर सुरक्षा मिलती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
वो किसान जो अधिसूचित क्षेत्र में खेती कर रहे हों
जिनके पास जमीन के कानूनी दस्तावेज या लीज़ एग्रीमेंट हो
चाहे किसान खुद फसल उगा रहा हो या बंटाईदार हो
बुवाई के 2 हफ्ते के भीतर रजिस्ट्रेशन जरूरी है
पहले से उसी फसल पर कोई बीमा क्लेम न लिया हो
बीमा नहीं मिलेगा इन हालातों में
अगर आपकी ज़मीन योजना के अधिसूचित क्षेत्र में नहीं आती
फसल के सीजन के बाहर हुए नुकसान पर बीमा नहीं मिलेगा
गैर-अधिसूचित फसल या खेत पर किया गया दावा मान्य नहीं होगा
जरूरी दस्तावेज़ क्या-क्या हैं?
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक पासबुक की कॉपी
ज़मीन का रेकॉर्ड (जैसे LPC या रजिस्टर)
पहचान प्रमाण (आधार, पैन, वोटर ID आदि)
पता प्रमाण (बिजली बिल, आधार आदि)
बोई गई या बोने की योजना वाली फसल की जानकारी
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
pmfby.gov.in वेबसाइट खोलें
"Farmer Corner" में जाकर "Guest Farmer" विकल्प चुनें
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और यूजर बनाएं
लॉगिन करने के बाद "Apply for Crop Insurance Yourself" पर क्लिक करें
मोबाइल नंबर व OTP से लॉगिन करें
सभी ज़रूरी जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
आवेदन जमा करें और पेमेंट करें या बाद में करें
आवेदन की रसीद डाउनलोड या प्रिंट करें
क्या है पीएम फसल बीमा योजना?
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत 2016 में हुई थी। इसका मकसद है किसानों को फसल नुकसान से राहत देना और खेती को कम जोखिम वाला बनाना। यह योजना केंद्र सरकार की ओर से चलाई जाती है और इसमें निजी बीमा कंपनियां शामिल होती हैं।
समय पर रजिस्ट्रेशन है जरूरी
अगर आप भी खरीफ सीजन में खेती कर रहे हैं, तो इस योजना का फायदा जरूर उठाएं। यह कम प्रीमियम में फसल को प्राकृतिक नुकसान से सुरक्षा देती है। 31 जुलाई आखिरी तारीख है, इसलिए देरी न करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
