PM Awas Yojana 2024: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए करना है आवेदन, इस तरह हो जाएगा काम

PM Awas Yojana Apply Online: देश के कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से अपने सपनों का घर नहीं बना पाते हैं। इसीलिए भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें अपना घर बनाने के लिए पैसे मिलते हैं। अगर आप भी अपना घर बनाना चाहते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर है, तो एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सरकार से मदद की गुहार कर सकते हैं। अगर आप सरकार के सभी मानदंडों को पूरा करते हैं तो आपको वह रकम मुहैया करवाई जाती है, जिससे आप अपना घर बना सकते हैं।

बाकी सभी सरकारी योजनाओं की तरह इसमें भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप जन सेवा केंद्र पर जाकर भी अपना फार्म भरवा सकते हैं।

Home loan

अगर आप पीएम आवास योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपका भारतीय नागरिक होना जरूरी है। इसके बाद आपके पास सभी वैलिड डॉक्यूमेंट भी होने चाहिए। साथ ही आपके आय प्रमाण पत्र की जरूरत भी पड़ती है जिससे पता चलता है कि आप वाकई आर्थिक रूप से कमजोर है। इसके अलावा पहले आपको केंद्रीय राज्य सरकार द्वारा चलाई गई किसी भी आवास योजना का फायदा न मिला हो तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। घर बनाने के लिए पैसे आपके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इसके लिए आपके पास अपना बैंक अकाउंट होना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अगर आप इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास यह जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है। इसमें आपका आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, फोटो और बैंक खाते का पासबुक चाहिए होता है। इसके अलावा जो इंसान अप्लाई कर रहा है उसका जॉब कार्ड भी होना चाहिए।

इस तरह होगा आवेदन

इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना के सरकारी पोर्टल पर जाना होगा।

उसके बाद आपको मेन्यू बटन पर क्लिक करना होगा, इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपको Awaasoft मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने डाटा एंट्री वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

यहां पर आपको आवास वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको जिला और राज्य भरना पड़ेगा। फिर आपको कॉन्टीन्यू करके अपना यूजरनेम और पासवर्ड देना होगा इसके बाद कैप्चा कोड भरना होगा।

इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपके पास रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपको सभी जानकारियां भरनी होगी। इनमें बैंक खाते की जानकारी और दूसरी कई जानकारियां शामिल हैं।

आप चाहे तो इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और अगर दिक्कत आ रही है तो ऊपर दिए गए तरीके से आप ब्लॉक या फिर किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर यह फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

इसके बाद सरकार के द्वारा फॉर्म प्रक्रिया किया जाता है और अगर सही डिटेल चली गई है तो आपको कुछ दिनों के अंदर बैंक खाते में लोन का अमाउंट ट्रांसफर कर दिया जाता है।

आपको बता दें कि अगर आप मैदानी इलाके में रहते हैं तो आपके घर बनाने के लिए 12,0000 रुपए मिलता है। वहीं पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सरकार के द्वारा 1,30,000 रुपए की राशि घर बनाने के लिए दी जाती है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+