नई दिल्ली, सितंबर 11। यूनीक फूड आइटम्स की हमारे देश में काफी डिमांड रहती है। ये कुछ ऐसी आइटम होती हैं जो लोग खुश होने पर, तनावग्रस्त होने पर, इमोश्नल होने पर या रेस्ट करते समय खाना पसंद करते हैं। किसी रेस्तरां में जाने के बजाय घर पर ही लोग कुछ न कुछ यूनीक चीजें तैयार करते रहते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आप इन्हीं यूनीक चीजों से पैसा कमा सकते हैं। जी हां, इन्हीं खास प्रोडक्ट्स में शामिल है अचार। आप अचार का बिजनेस कर सकते हैं, जो देश के हर हिस्से में पसंद किया जाता है।
फूड बिजनेस में दमदार आइडिया
फूड बिजनेस में अचार का कारोबार एक दमदार आइडिया है। विभिन्न फलों और सब्जियों को सिरका या नमकीन पानी में विभिन्न मसालों और अन्य सामग्रियों के साथ संरक्षित करके अचार तैयार किया जाता है। अचार का सही स्वाद विभिन्न सामग्रियों के सही अनुपात और सही मिश्रण के साथ आता है। अचार की छोटी मात्रा ही पूरे खाने का स्वाद बदल सकती है।
काफी रहती है मांग
भारतीय भोजन अचार के बिना अधूरा है और दैनिक आधार पर इसकी जरूरत होती है, इसलिए अचार की भारी मांग रहती है। असल में अचार इतना लोकप्रिय है कि विदेशी यात्रा करने वाले भारतीय अचार के डिब्बे या बोतल अपने साथ ले जाते हैं। क्योंकि उन्हें विदेश में वो अचार न मिले जो भारत में तैयार होता है।
बनाने में आसान
अचार का बिजनेस इसलिए भी अच्छा आइडिया है, क्योंकि इसे तैयार करना काफी आसान है। अचार को तैयार करने में कम से कम सामान लगता है। अचार तैयार करने के लिए खाना पकाने जैसा प्रोसेस या रसोई गैस का उपयोग शामिल नहीं होता है। दूसरी बात आप इसे तैयार करने के लिए यूट्यूब की मदद भी ले सकते हैं। यूट्यूब पर आपको आम के अलावा ढेर सारे फलों और सब्जियों का अचार तैयार करने की जानकारी मिल जाएगी। इससे आपके बिजने में वैरायटी आएगी।
सिर्फ 10000 रु में करें शुरू
अचार बनाने का बिजनेस आसानी से इसलिए भी शुरू किया जा सकता है, क्योंकि इसके लिए आपको बहुत अधिक निवेश राशि नहीं चाहिए। आप ये कारोबार सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस में शुरुआत में ही 25-30 हजार रुपये की कमाई की जा सकती है। बाकी आपके सामान की मांग, पैकिंग और आप कितने क्षेत्र में प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं, इससे भी आपकी इनकम तय होगी। बाकी एक और जरूरी चीज है, जो आपकी इनकम बढ़ा सकती है और वो है प्रचार। इसके लिए आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं।
दो चीजें हैं अहम
जिन दो चीजों की हम बात करने जा रहे हैं उनमें पहला खुला एरिया। आपके पास अचार तैयार करने के लिए छत जैसा खुला एरिया जरूर होना चाहिए। क्योंकि अचार को धूप में रखा जाता है। दूसरी चीज है फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी से लाइसेंस लेना। बिना लाइसेंस लिए आप बिजनेस आगे नहीं बढ़ा सकते। हालांकि यदि आप छोटे स्तर पर इस बिजनेस को चलाएं तो आपको लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। आप इस बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
