नई दिल्ली। स्टेट बैंक ने बच्चों के खाते में मिलने वाले एटीएम कार्ड पर बच्चे की फोटो लगाने की सुविधा दी है। एसबीआई बच्चों के दो तरह के बैंक खाते खोलता है। इन दोनों प्रकार के बैंक खाते में एटीएम जारी किया जाता है। अगर माता पिता चाहें तो बच्चे का फोटो इस खाते में मिलने वाले एटीएम कार्ड पर प्रिंट करा सकते हैं।

एसबीआई खोल रहा है यह दो तरह के बच्चों के बैंक खाते
एसबीई बच्चों के खाते 2 प्रकार के खोलता है, जिसमें एक है पहला कदम और दूसरा है पहली उड़ान। इन बच्चों के बैंक खाते में बच्चों के नाम पर ही एटीएम कार्ड जारी होता है। बच्चों को जो एटीएम या डेबिट कार्ड मिलता है, उस पर बच्चे की फोटो लगी होगी। बच्चे अपने इस एटीएम कार्ड से 5000 रुपये तक निकाल सकते हैं।
इंटरनेट बैंकिंग की भी सुविधा मिलेगी
एसबीआई बच्चों के इन बैंक खाते में एटीएम कार्ड के अलावा इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, चेक बुक की सुविधा देता है। हालांकि एसबीआई बच्चों के जो 2 प्रकार के खाते खोलता है उसमें 10 साल तक के बच्चों के लिए पहला कदम और 10 साल से बड़े बच्चे के लिए पहली उड़ान नाम से बैंक खाते खोलता है।
जानिए कैसे खुलेगा यह खाता
एसबीआई में पहला कदम बैंक खाते में बच्चे का खाता माता-पिता के साथ ज्वाइंट रूप स खोला जाता है। इस खाते का संचालन माता-पिता के साथ बच्चा भी कर सकता है। वहीं पहली उड़ान बैंक खाता 10 साल से ज्यादा बड़े बच्चे के नाम पर खाता खोला जा सकता है। इस खाते का संचालन बच्चा ही करता है। हालांकि इस बैंक खाते के लिए केवाईसी करना जरूरी है।
बच्चे के नाम रख सकते हैं 10 लाख रुपये तक
बच्चों के लिए खोले जाने वाले इन बैंक अकाउंट में पेरेंट अधिकतम 10 लाख रुपये तक बैलेंस रख सकते है। वहीं पहला कदम और पहली उड़ान में रोज लेन-देन की लिमिट 5000 रुपये की है। इसके तहत बिल का भुगतान, एनईएफटी से इंटर बैंक फंड ट्रांसफर और डिमांड ड्राफ्ट बनवा सकता है। वहीं पहला कदम बच्चे के बैंक खाते में चेकबुक की सुविधा भी ली जा सकती है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
