PhonePe UPI Circle Feature: फोन पे ने एक नया फीचर 'UPI Circle' लॉन्च किया है, जिससे आप अपने परिवार या दोस्तों को अपने UPI अकाउंट से पेमेंट करने का ऑप्शन मिलता है। भले ही उनके पास खुद का बैंक अकाउंट न हो। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2024 में यूपीआई सर्कल (UPI Circle) फीचर को लॉन्च किया था। इसका फायदा अब आपको आसानी से फोनपे पर मिल जाएगा।

क्या है UPI Circle? (What is UPI Circle Feature)
यह फीचर आपको (प्राइमरी यूजर) अपने UPI अकाउंट से किसी भी दूसरे व्यक्ति यानी सेकेंडरी यूजर को पेमेंट करने की अनुमति देता है। सेकेंडरी यूजर आपके अकाउंट से एक लीमिटेड राशि तक पेमेंट कर सकते हैं। इस फीचर में दो डेलीगेशन हैं। पहले डेलीगेशन की मदद से सेकेंडरी यूजर को ₹15,000 हर महीने तक और ₹5,000 प्रति ट्रांजैक्शन तक पेमेंट करने की अनुमति होती है और इसमें प्राइमरी यूजर की अनुमति की जरूरत नहीं होता है और दूसरा डेलीगेशन होता है जिसमें हर पेमेंट के लिए आपकी यानी प्राइमरी यूजर की अनुमति जरूरी होती है।
उदाहरण से आप यूपीआई सर्कल का मतलब समझ सकते है। जैसे आपका भाई अपने यूपीआई आईडी में यूपीआई सर्कल फीचर के तहत बहन को जोड़ता है तो भाई के पास अधिकार है कि वह बहन को पार्शियल या फुल पेमेंट में से कोई एक अधिकार दे सकता है।
इस तरह कर सकते हैं यूज (How to use PhonePe UPI Circle Feature)
सबसे पहले PhonePe ऐप ओपन करें और 'UPI Circle' ऑप्शन को चुनें। फिर सेकेंडरी यूजर का UPI ID दर्ज करें या QR कोड स्कैन करें।
इसके बाद डेलीगेशन का टाइप चुने (फुल या पार्शियल)।
सेकेंडरी यूजर को कंट्रोल भेजें और उनके एक्सेप्ट करने के बाद सेटअप पूरा करें।
इस तरह बढ़ाएं सुरक्षा
सेकेंडरी यूजर को बायोमेट्रिक या पासकोड से ऑथेंटिकेशन करना होगा।
प्राइमरी यूजर एक समय में ज्यादा से ज्यादा 5 सेकेंडरी यूज़र्स को जोड़ सकते हैं।
हर ट्रांजैक्शन की जानकारी प्राइमरी यूजर को मिलेगी।
डिजिटल पेमेंट होगा आसान
यूपीआई सर्कल एक ऐसा फीचर है जिसमें यूजर बिना बैंक अकाउंट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। जो यूजर ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) का इस्तेमाल नहीं करते हैं उनके लिए यह फीचर काफी फायदेमंद साबित होगा। इस फीचर की मदद से बुजुर्ग जो डिजिटल पेमेंट में आसानी होगी। बच्चे या छात्र जिनके पास खुद का बैंक अकाउंट नहीं है वह भी आसानी से पेमेंट कर सकेंगे। इसके अलावा जो कर्मचारी डिजिटल पेमेंट करना चाहते हैं लेकिन उनके खाते में पैसे नहीं है वह भी इसका फायदा उठा सकते हैं। यह फीचर Google Pay और अन्य UPI ऐप्स पर भी उपलब्ध होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications