
PhonePe : फोनपे से आपको अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड का उपयोग किए बिना किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने की सुविधा मिलती है। इसी तरह कोई अन्य व्यक्ति भी आपको पैसा भेज सकता है। आप केवल रिसीवर का मोबाइल नंबर / वीपीए दर्ज करके आसानी से भुगतान कर सकते हैं और कुछ ही सेकंड में उसे पैसे भेज सकते हैं। आप अपनी बैंक अकाउंट डिटेल और यूपीआई आईडी जनरेट करके फोनपे खाता खोल सकते हैं। अब आप यूपीआई ऐप्स में क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़ सकते हैं और किसी भी पीओएस मशीन पर इसे स्वाइप किए बिना भुगतान कर सकते हैं।
कैसे होगी पेमेंट
आपको केवल क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और फिर पेमेंट करने के लिए पेमेंट मेथड के रूप में शामिल किए गए क्रेडिट/डेबिट कार्ड का चयन करना होगा। पेमेंट प्रोसेस शुरू होने के बाद पेमेंट पूरी करने के लिए वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाता है। फोनपे को क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने के लिए आगे पूरी प्रोसेस समझें।

फोनपे पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट कैसे करें
फोनपे ऐप पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने के लिए आपको पेमेंट मेथड के रूप में क्रेडिट या डेबिट को जोड़ना होगा। इसके लिए फोनपे ऐप खोलें,
प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें, पेमेंट मेथड्स को चेक करें और फिर, ऐप उन मौजूदा बैंक खातों को डिस्प्ले करेगा जिन्हें ऐप में जोड़ा गया है।
ऐसे जोड़ें डेबिट-क्रेडिट कार्ड
- अपना क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़ने के लिए, 'एड क्रेडिट ओर डेबिट कार्ड' बटन पर क्लिक करें
- अपना कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी, साथ ही कार्डधारक का नाम और बिलिंग एडरेस दर्ज करें
- फ़ाइल सेव करें, नियम और शर्तें स्वीकार करें और फिर 'एक्टिवेट' बटन पर क्लिक करें
- वेरिफिकेशन के बाद, पेमेंट करने के लिए कार्ड का उपयोग किया जा सकता है

कौन-कौन से कार्ड हैं स्वीकार
फोनपे वेबसाइट के अनुसार, फोनपे ऐप पर पेश किए जाने वाले उत्पादों और सेवाओं के लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया जा सकता है। आप इसके जरिए फोनपे मर्चेंट्स और सेलर्स को भी पेमेंट कर सकते हैं। इस पर वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, डाइनर्स, अमेरिकन एक्सप्रेस और रुपे द्वारा जारी किए गए सभी घरेलू डेबिट और क्रेडिट कार्ड प्लेटफॉर्म पर स्वीकार किए जाते हैं।
More From GoodReturns

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
